मनोरंजन

दीपिका पादुकोण टाइम मैगजिन के कवर पेज पर

jantaserishta.com
11 May 2023 11:36 AM IST
दीपिका पादुकोण टाइम मैगजिन के कवर पेज पर
x
मुंबई (आईएएनएस)| बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण प्रतिष्ठित टाइम मैगजीन के कवर पेज पर आई हैं। इसके साथ ही दीपिका वैश्विक हस्तियों जैसे बराक ओबामा, ओपरा विन्फ्रे और कई अन्य हस्तियों के एलीट क्लब में शामिल हो गई हैं, जिन्होंने टाइम मैगजिन पर जगह बनाई है।
इससे पहले 2022 में दीपिका को सिनेमा में उनकी उपलब्धियों और मानसिक स्वास्थ्य वकालत में काम करने के लिए 'द टाइम 100 इम्पैक्ट अवार्ड' में नामित किया गया था।
अभिनय के मोर्चे पर, बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ दीपिका की हालिया रिलीज 'पठान' एक ब्लॉकबस्टर साबित हुई। अब वह अपनी अगली फिल्म 'फाइटर' की तैयारी कर रही हैं, जिसमें वह ऋतिक रोशन और अनिल कपूर के साथ नजर आएंगी।
वह प्रभास और अमिताभ बच्चन अभिनीत 'प्रोजेक्ट के' में भी नजर आएंगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story