मनोरंजन

दीपिका पादुकोण ने देर से करीना कपूर खान को दी जन्मदिन का संदेश, पढ़ें पूरी खबर

Neha Dani
23 Sep 2021 2:06 AM GMT
दीपिका पादुकोण ने देर से करीना कपूर खान को दी जन्मदिन का संदेश, पढ़ें पूरी खबर
x
करीना कपूर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैl वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैl

करीना कपूर का मंगलवार को 41 वां जन्मदिन थाl उन्होंने अपना जन्मदिन मालदीव में मनाया हैl वह अपने पति सैफ अली खान और बच्चों जेह और तैमूर के साथ यह खास दिन मना रही थीl सोशल मीडिया पर करीना कपूर को जन्मदिन की बधाई देने वालों का तांता लगा रहाl इसमें दीपिका पादुकोण भी शामिल हैल




इसके पहले करीना कपूर ने जन्मदिन पर इंस्टाग्राम पर परिवार की तस्वीर शेयर की थीl इसमें उन्होंने बताया था कि किस प्रकार उन्होंने अपना जन्मदिन परिवार के साथ मनाया हैl तस्वीरों में उन्हें बीच पर परिवार के साथ जन्मदिन मनाते हुए देखा जा सकता हैl सैफ अली खान और तैमूर पायजामा पहने नजर आ रहे हैl वहीं करीना ने ड्रेस पहन रखी थील



करीना कपूर ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, 'अपने अंदर की आग जलाते रहो, मैंने अपने जन्मदिन पर यहीं वादा किया हैl' इस तस्वीर पर कई लोगों ने कमेंट और लाइक किया है और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी हैl दीपिका पादुकोण ने भी करीना कपूर के इस फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'जन्मदिन की शुभकामनाएं, आपको अच्छा स्वास्थ्य और मानसिक शांति हमेशा मिलेl' बीती रात करीना कपूर ने अपने प्रशंसकों का धन्यवाद व्यक्त कियाl उन्होंने लिखा, 'मैं आप सभी के प्यार से आभारी हूंl मैंने सभी को जवाब देने का प्रयास किया अगर मैंने किसी को मिस किया है तो उसके लिए क्षमा चाहती हूंl मेरा दिन बहुत अच्छा रहा हैl'
करीना कपूर जल्द आमिर खान के साथ फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आएंगीl इसके अलावा वह तख्त में भी नजर आएंगीl दीपिका पादुकोण फिल्म 83 में नजर आएंगीl वह जल्द शकुन बत्रा की फिल्म फाइटर में भी नजर आने वाली हैंl करीना कपूर फिल्म अभिनेत्री हैl वह अक्सर अपने बयानों को लेकर खबरों में रहती हैं। करीना कपूर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैl वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैl

Next Story