मनोरंजन

पति रणवीर सिंह को दीपिका पादुकोण ने दी चुनौती, देखें वीडियो

Rani Sahu
25 Aug 2022 11:41 AM GMT
पति रणवीर सिंह को दीपिका पादुकोण ने दी चुनौती, देखें वीडियो
x
पति रणवीर सिंह को दीपिका पादुकोण ने दी चुनौती
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और उनके रियल लाइफ पति एक्टर रणवीर सिंह की जोड़ी को इंडस्ट्री में पावर कपल के रूप में जाना जाता है। दोनों शादी के बाद से एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं और अपने काम में बिजी हैं। हालांकि पिछले कुछ समय से एक्टर रणवीर सिंह अपनी न्यूड तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में दीपिका ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अपने पति रणवीर सिंह को मजेदार चुनौती दी है। दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्हें रणवीर सिंह को चुनौती देते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में दीपिका पादुकोण अपने सारे मोजे पहनने का प्रयास करती नजर आ रही हैं। दीपिका ,रणवीर सिंह को चुनौती देती हैं कि वह भी 30 सेकंड में ऐसा करके दिखायें। उन्होंने एक ही शर्त रखी है कि सभी मोजे एक ही पैर में जाने चाहिए और ऐसा करने के लिए मात्र 30 सेकंड होंगे। दीपिका पादुकोण अपने पैर में 4 मोजे डाल पाने में सफल होती हैं। वह रणवीर सिंह से कहती है, 'इसे बीट करके दिखाओ। मैं रणवीर सिंह को चुनौती देती हूं।
बता दे की बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने साल 2018 में इटली के लेक कोमो में परिवार और कुछ खास दोस्तों की उपस्थिति में शादी की थी। इसके बाद मुंबई और बेंगलुरु में रिसेप्शन का आयोजन किया गया था। फिलहाल दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी को खूब इन्जॉय कर रहे हैं।

Next Story