मनोरंजन

Deepika ने रणवीर को दिया स्पेशल बर्थडे सरप्राइज

Deepa Sahu
6 July 2024 1:05 PM GMT
Deepika  ने रणवीर को दिया स्पेशल बर्थडे सरप्राइज
x
mumbai मुंबई : बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह कई कप्लस के लिएidal हैं। जिंदगी खुलकर जीने वाले रणवीर सिंह आज 39 साल के हो गए हैं, ऐसे में उनकी प्रेग्नेंट पत्नी और बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण ने उनके इस दिन को बेहद ही खास बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी। दीपिका ने रणवीर को जो तोहफा दिया, उसे देख एक्टर बेहद ही खुश हुए। दरअसल अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के संगीत सेरेमनी के लिए दीपिका पादुकोण पर्पल कलर की खूबसूरत साड़ी में सजी। हमेशा अपनी पत्नी की तारीफ करने वाले रणवीर ने उनकी फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा- 'माई ब्यूटीफुल बर्थडे गिफ्ट...लव यू'। एक्टर अपनी पत्नी पर प्यार लुटाने का कोई माैका नहीं छोड़ते। इन्हीं सब बातों से उन्हें परफेक्ट पति का टैग मिल चुका है।हालांकि जब ये कपल डेट कर रहा था तो दीपिका इसे लेकर सीरियस नहीं थी पर रणवीर सिंह का प्यार देख उन्होंने अपना फैसला बदल दिया। दीपिका ने एक इंटरव्यू में कहा था कि- साल 2012 में मैं रणवीर से मिली तो मैंने उससे कहा कहा कि ‘मुझे ऐसा लगता है कि हमारे बीच एक कनेक्शन है। मैं वाकई तुम्हें पसंद करती हूं लेकिन मैं इसे ओपन रखना चाहती हूं। मैं किसी कमिटमेंट में नहीं पड़ना चाहती।
एक परफेक्ट पति वही है जो इस बात को जानता है कि चाहे कितनी अच्छी दिखने वाली महिला उसके सामनेwhy न हों, लेकिन उसकी जिंदगी में केवल एक ही महिला है जो उनके दिल की मालिक है। रणवीर में ये सब हमें कई बार देखने को मिला है। किसी भी लड़की की सबसे बड़ी चाहत होती है कि उसका पति उसका सम्मान करे और रणवीर तो इस मामले में सबसे आगे हैं। कहते हैं आंखें हज़ारों शब्द बोलती हैं। अंदर जो छिपा है, वो आंखों में झलकता है। रणवीर जिस तरह से दीपिका को देखते हैं, वो बहुत प्यारा है। अपनी प्रेमिका को देखते हुए उनकी आंखों से कई सारी भावनाएं और एहसास झलकते हैं। प्यार, सम्मान, परवाह, गर्व, हर भावना साफ़ दिखाई देती है। हर लड़की चाहती है कि उसका पार्टनर ऐसा हो जो हर बार उसे ऐसे ही देखे। यही वजह है कि जब रणवीर दीपिका के साथ होता है, तो दीपिका हर समय शरमा जाती हैं।
Next Story