मनोरंजन

Deepika: प्रेग्नेंसी में दीपिका के नए लुक, हेयरस्टाइलिस्ट ने शेयर की तस्वीरें

Bharti Sahu 2
10 Aug 2024 4:31 AM GMT
Deepika: प्रेग्नेंसी में दीपिका के नए लुक, हेयरस्टाइलिस्ट ने शेयर की तस्वीरें
x
Deepika: दीपिका पादुकोण Deepika Padukone के स्टाइल की बात करें तो एक्ट्रेस अपने अलग-अलग लुक्स से इन दिनों फैंस के दिलों पर राज कर रही हैं। बीते दिन दीपिका ने फ्लोरल ड्रेस पहना हुआ था, जिसमें उनका बेबी बंप भी दिख रहा था। एक्ट्रेस इस ड्रेस में बेइंतहां खूबसूरत लग रही थीं। अब दीपिका ने एक नया हेयरकट लिया है, जिसमें वे काफी सुंदर लग रही हैं। दीपिका के हेयरस्टाइलिस्ट Clarabelle Saldanha ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनके इस नए हेयरस्टाइल की झलकियां फैंस के साथ शेयर की हैं। दीपिका के गोल्डन बाल बेहद सुंदर लग रहे हैं। उनके चेहरे का प्रेग्नेंसी ग्लो साफतौर पर देखा जा सकता है। अपने शानदार ग्लोसी हेयर में दीपिका काफी खूबसूरत लग रही हैं। इसमें उनकी वॉच भी नजर आ रही है। पोस्ट का कैप्शन है- अनफॉर्गेटेबल आप, अनफॉर्गेटेबल आप। इससे पहले भी दीपिका पादुकोण ने अपने फैंस को सपोर्ट के लिए धन्यवाद कहा था और वर्चुअली बात भी की थी।
एक्ट्रेस कैजुअल डेनिम में काफी खुश नजर आ रही थीं। अपने लुक से दीपिका ने फैंस का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी। दीपिका के फैंस उनका लुक देखने के बाद पागल हो गए और रिएक्शन देने लगे
Next Story