मनोरंजन
Debina Bonnerjee और Gurmeet Choudhary बेटी लियाना के जन्म पर मनाया जश्न, एक साथ बेहद खुश दिखा कपल
Rounak Dey
22 April 2022 9:05 AM IST

x
सीरियल रामायण में श्रीराम-सीता का किरदार निभाने के चलते टीवी के राम सीता नाम से भी जाना जाता है।
एक्टर गुरमीत चौधरी और उनकी पत्नी देबिना बनर्जी की खुशियां इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। शादी के 11 साल बाद खूबसूरत सी बेटी के पेरेंट्स बनकर कपल की खुशियों का कोई ठिकाना नहीं है। कपल अपनी बेटी के जन्म के बाद उसको हर दिन को त्योहार की तरह सेलिब्रेट करता नजर आता है। बीते दिनों दोनों ने अपने परिवार संग बेटी के लिए छठ पूजा रखी थी। वहीं इसके बाद उन्होंने अपनी बेटी का नाम लियाना अनाउंस किया। अब कपल की बेटी 18 दिन की हो गई है। इसी बीच गुरमीत-देबिना को घर के बाहर एक साथ स्पॉट किया गया, जहां वो मीडियाकर्मियों को मिठाई बांटते नजर आए।
शादी के 11 साल बाद घर में बेटी के आगमन की खुशी में गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी ने पेपराजी को लड्डू बांटे।
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कपल अपने हाथों से मीडिया को मिठाई के डिब्बे बांटता नजर आ रहा है।
इस दौरान उनके चेहरे की खुशी देखने लायक है। मिठाई बाटने के बाद दोनों दोनों कैमरे के लिए हंसते हुए पोज भी देते नजर आए।
बता दें, गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी टीवी के जाने माने कपल हैं। उन्हें टीवी के सीरियल रामायण में श्रीराम-सीता का किरदार निभाने के चलते टीवी के राम सीता नाम से भी जाना जाता है।
TagsDebina BonnerjeeDebina Bonnerjee Gurmeet ChoudharyDebina Bonnerjee बेटी लियानाDebina Bonnerjee जन्म पर मनाया जश्नDebina Bonnerjee एक साथ बेहद खुश दिखा कपलGurmeet ChoudharyDebina BonnerjeeGurmeet ChoudharyDebina Bonnerjee Daughter LianaDebina Bonnerjee celebrated the birthDebina Bonnerjee looked very happy together
Next Story





