मनोरंजन

5 साल बाद इस हालत में नजर आई 'दयाबेन'

Manish Sahu
30 July 2023 9:07 AM GMT
5 साल बाद इस हालत में नजर आई दयाबेन
x
मनोरंजन: टीवी के चर्चित कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (TMKOC) ने दर्शको को बहुत मनोरंजन किया तथा उनके दिलो पर वर्षों तक राज किया। हलाकि कुछ वक़्त से इस शो को लेकर जमकर विवाद चल रहे है जिसके चलते इसके कई मुख्य किरदार इस शो को छोड़कर जा चुके है। इस शो की सबसे मशहूर भूमिका ‘दयाबेन’ यानी दिशा वकानी (Disha Vakani) जो की इस सीरियल की जान कही जा सकती है वो भी इसको छोड़कर चली गई। वर्ष 2017 में दिशा वकानी ने मैटरनिटी लीव लिया था तथा उसके बाद वह दोबारा शो पर नहीं लौटी।
टेलीविज़न की दुनिया से दूरी बनाने के बाद दिशा वकानी एक लंबे वक्त से लाइमलाइट से गायब हैं। हाल ही में, ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की ‘दयाबेन’ यानी दिशा वकानी लगभग 5 वर्ष पश्चात् कैमरे पर दिखाई दीं, जिसे देख कर आप भी हैरान रह जायेंगे। हालांकि, जब से उन्होंने शो छोड़ा है, तब से प्रशंसक उनके वापस आने का इंतजार कर रहे हैं। कई बार ऐसी खबरें आई हैं कि शो के निर्माता दिशा से कॉन्टैक्ट कर रहे हैं। हालांकि, अब तक उनकी वापसी की कोई सटीक खबर सामने नहीं आई है। खैर, इन सबके बीच दिशा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह बिल्कुल पहचान में नहीं आ रही हैं। दयाबेन का नो मेकअप लुक देख हर कोई हैरान है।
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में ‘दयाबेन’ की भूमिका अदा कर वर्षों तक दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली अभिनेत्री दिशा वकानी को शो छोड़े अब 5 वर्षों से अधिक वक़्त हो चुका है। मगर आज भी प्रशंसक उन्हें और उनके किरदार को भूले नहीं हैं। वर्ष 2017 में दिशा वकानी ने मैटरनिटी लीव लिया था तथा उसके बाद वह दोबारा शो पर नहीं लौटी। टेलीविज़न की दुनिया से दूरी बनाने के बाद ये अभिनेत्री एक लंबे समय से लाइमलाइट से गायब हैं। वही अब उनकी एक झलक देखने को मिली है।
Next Story