मनोरंजन

विश्व महासागर दिवस पर रिलीज होगी डेविड एटनबरो की डॉक्यूमेंट्री 'ओशियन विद डेविड एटनबरो'

jantaserishta.com
6 Jun 2025 9:46 AM IST
विश्व महासागर दिवस पर रिलीज होगी डेविड एटनबरो की डॉक्यूमेंट्री ओशियन विद डेविड एटनबरो
x
मुंबई: जीव विज्ञानी, इतिहासकार और लेखक डेविड एटनबरो अपनी अपकमिंग डॉक्यूमेंट्री 'ओशियन विद डेविड एटनबरो' के साथ दर्शकों को समुद्री दुनिया के सफर पर ले जाने के लिए तैयार हैं। डॉक्यूमेंट्री की रिलीज डेट सामने आ चुकी है।
निर्माताओं ने बताया कि डेविड एटनबरो की नई डॉक्यूमेंट्री 'ओशन बाय डेविड एटनबरो' विश्व महासागर दिवस के मौके पर 8 जून को रिलीज होगी। यह डॉक्यूमेंट्री समुद्रों की खूबसूरती, उनके रहस्यों और खतरों की झलक दिखाएगी और खास अंदाज में रोचक कहानी पेश करेगी।
'ओशियन विद डेविड एटनबरो' में समुद्री जीवन, नई प्रजातियों, और पारिस्थितिकी तंत्र की खोज के साथ-साथ मछली पकड़ने की हानिकारक तकनीकों जैसे ड्रेजिंग और बॉटम ट्रॉलिंग के पर्यावरण पर बुरे प्रभावों को भी दिखाया गया है। मनोरंजन और रोमांच के साथ कहानी को गंभीर मोड़ दिया गया है।
'ओशन बाय डेविड एटनबरो' समुद्री विज्ञान पर आधारित है और इसे नेशनल जियोग्राफिक प्रिस्टीन सीज के संस्थापक एनरिक साला समेत वैज्ञानिक सलाहकारों की टीम द्वारा समर्थित है। एटनबरो बताते हैं कि समुद्रों की स्थिति खराब हो रही है, लेकिन इसे ठीक करने के तरीके भी हैं। इसमें वैज्ञानिकों की सलाह और नेशनल जियोग्राफिक की मदद से समुद्रों को बचाने का संदेश दिया गया है।
एटनबरो ने बताया, "मेरा जीवन महासागर की खोज पर ही आधारित रहा है। पिछले सौ वर्षों में वैज्ञानिकों और खोजकर्ताओं ने नई प्रजातियों, जटिल पारिस्थितिकी तंत्रों का पता लगाया है, जो एक युवा के रूप में मेरी कल्पना से परे है। इस फिल्म में हम उन अद्भुत खोजों को साझा करते हैं, यह पता लगाते हैं कि हमारे महासागर की स्थिति इतनी खराब क्यों है।"
नेशनल ज्योग्राफिक के ग्लोबल फैक्चुअल और अनस्क्रिप्टेड कंटेंट के कार्यकारी उपाध्यक्ष टॉम मैकडोनाल्ड ने बताया, "मैं रोमांचित हूं कि दुनिया भर के दर्शक नेशनल ज्योग्राफिक के ग्लोबल प्लेटफॉर्म के माध्यम से सर डेविड की खास कहानी और इस डॉक्यूमेंट्री के प्रेरणादायक संदेश से जुड़ पाएंगे। इस ऐतिहासिक डॉक्यूमेंट्री को प्रस्तुत करने के लिए सर डेविड से बेहतर कोई नहीं है और मुझे खुशी है कि वह नेशनल ज्योग्राफिक के साथ पहली बार ऐसे विषय पर काम कर रहे हैं जो प्रासंगिक है और उनके दिल के करीब है।"
यह डॉक्यूमेंट्री नेशनल जियोग्राफिक और जियोहॉटस्टार पर 8 जून को दिखाई जाएगी। इसे टोबी नोवलन, कीथ स्कोले और कॉलिन बटफील्ड ने निर्देशित किया है और सिल्वरबैक फिल्म्स व ओपन प्लैनेट स्टूडियोज ने मिलकर बनाया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story