मनोरंजन

पापा पुनीत राजकुमार का शव देख निकल गई बेटियों की चीख, देखिए आखिरी बार वीडियो

Neha Dani
6 Oct 2021 5:02 AM GMT
पापा पुनीत राजकुमार का शव देख निकल गई बेटियों की चीख, देखिए आखिरी बार वीडियो
x
पुनीत राजकुमार का परिवार दोनों की शादी के लिए मान गया और 1 दिसंबर 1999 के दिन दोनों की ग्रैंड वेडिंग हुई।

कन्नड़ फिल्म के सुपरस्टार पुनीत राजकुमार (Superstar Puneet Rajkumar) का शुक्रवार को हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया। करीब दो दिन बाद आज यानी 31 अक्टूबर को एक्टर का अंतिम संस्कार किया गया। दरअसल, एक्टर की एक बेटी वंदिता अमेरिका में रह रही थी जिसके चलते वो वह शनिवार देर शाम अपने घर पहुंची। वंदिता को दिल्ली से बैंगलुरु तक पहुंचाने के लिए स्टेट अथॉरिटी ने एक स्पेशल विमान की व्यवस्था की है।




ऐसे में आज सुबह करीब 9 बजे पुनीत राजकुमार का अंतिम संस्कार किया गया। सोशल मीड़िया पर अंतिम संस्कार की कुछ तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहा है। जो हर किसी को काफी भावुक कर रहे ही है। पुनीत राजकुमार की पत्नी और बेटियों की हाल बहुत खराब है और उन्हें संभालना हर किसी के लिए काफी मुश्किल साबित हो रहा है। पिता का पार्थिव शरीर देख एक्टर की बेटियों सिस्क सिस्क कर रोती नजर आ रही हैं। वहीं एक्टर की पत्नी अश्विनी रेवंत भी पति को आखिरी बार देख फूट-फूट को रोती नजर आई।


पुनीत राजकुमार अपने पीछे अपनी पत्नी अश्विनी रेवंत और दो बेटियों को पीछे छोड़ गए हैं। पुनीत राजकुमार और अश्विनी रेवंत की शादी साल 1999 में हुई थी। पुनीत राजकुमार और अश्विनी रेवंत एक कॉमन फ्रेंड के जरिए मिले थे। अश्विनी को देखते हुए पुनीत राजकुमार अपना दिल हार गए थे। पुनीत राजकुमार और अश्विनी रेवंत के बीच जल्दी ही दोस्ती हो गई। साथ ही दोनों को जल्दी ही इस बात का एहसास हो गया कि दोनों एक दूसरे के लिए बने हैं।


पुनीत राजकुमार ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो अपनी शादी की बात घरवालों के सामने रखते हुए बुरी तरह कांप रहे थे। उन्होंने डर-डर कर घरवालों को अश्विनी (Ashwini Revanth) से शादी की इच्छा के बारे में बताया। पुनीत राजकुमार का परिवार दोनों की शादी के लिए मान गया और 1 दिसंबर 1999 के दिन दोनों की ग्रैंड वेडिंग हुई।


Next Story