मनोरंजन

ऋषि कपूर के जन्मदिन पर बेटी रिद्धिमा ने लिखा इमोशनल पोस्ट, पिता को बताया 'स्वर्ग का सबसे चमकता सितारा'

Rounak Dey
4 Sept 2021 12:12 PM IST
ऋषि कपूर के जन्मदिन पर बेटी रिद्धिमा ने लिखा इमोशनल पोस्ट, पिता को बताया स्वर्ग का सबसे चमकता सितारा
x
ऋषि कपूर की बेटी का अपने पिता के साथ खास नाता था। दोनों की बॉन्डिंग भी काफी अच्छी थी जो उनकी तस्वीरों में अब भी साफ झलकती है।

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का आज जन्मदिन है। ऋषि कपूर के निधन के बाद ये उनका दूसरा जन्मदिन है। ऋषि कपूर के जन्मदिन पर उनके फैंस और चाहने वालों के साथ ही उनका परिवार भी अभिनेता को याद कर रहा है। हाल ही में ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपने पिता को उनके जन्मदिन पर याद किया है। रिद्धिमा ने सोशल मीडिया के जरिए अपने पिता को याद करते हुए उनके साथ की एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। जिसके साथ उन्होंने बताया है कि वो अब बी अपने पिता को बहुत मिस करती हैं।

दरअसल रिद्धिमा कपूर साहनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। रिद्धिमा अक्सर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में अपने पिता के जन्मदिन के मौके पर रिद्धिमा कपूर साहनी ने उन्हें याद किया है। रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए पिता के साथ एक बहुत पुरानी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में रिद्धिमा कपूर साहनी अपने पिता की गोद में हैं। जिसे खूब पंसंद किया जा रहा है।
रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में रिद्धिमा महज दो या तीन साल की रही होंगी। वहीं ऋषि कपूर टीशर्ट पहने और कैप लगाकर बेटी को गोद में लिए खड़े हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए रिद्धिमा ने कैप्शन में लिखा, 'हाय पापा! हम आपको हर रोज मनाते हैं। हम आपको बहुत मिस करते हैं और हम आपसे बहुत प्यार करते हैं। आ स्वर्ग के सबसे चमकदार सितारा हो। लव यू सितारों से भी आगे। हमेशा के लिए आपकी मुश्क।


बता दें कि ऋषि कपूर यदि आज हमारे बीच होते तो अपना 69वां जन्मदिन मना रहे होते। ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल 2020 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया थाय़ जिसके बाद से ही उनके चाहने वाले और परिवार के लोग उन्हें बहुत याद करते हैं। वहीं उनके जन्मदिन के मौके पर तो खासतौर पर उन्हें याद किया जा रहा है। ऋषि कपूर की बेटी का अपने पिता के साथ खास नाता था। दोनों की बॉन्डिंग भी काफी अच्छी थी जो उनकी तस्वीरों में अब भी साफ झलकती है।


Next Story