मनोरंजन

Ganesh Chaturthi 2022 : अंबानी परिवार के गणपति विसर्जन में पहुंचे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण

Kajal Dubey
2 Sept 2022 5:24 PM IST
Ganesh Chaturthi 2022 : अंबानी परिवार के गणपति विसर्जन में पहुंचे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण
x
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के घर गणेश विसर्जन में शामिल हुए
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के घर गणेश विसर्जन में शामिल हुए। दोनों इस दौरान ट्रेडिशनल लुक में नजर आए। रणवीर - दीपिका का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बॉलीवुड कपल बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के अच्छे दोस्त हैं। दोनों अक्सर मुकेश अंबानी के घर फेस्टिवल पर नजर आते हैं। गणपति विसर्जन में रणवीर -दीपिका के साथ अंबानी परिवार के सदस्य भी नजर आए। वीडियो में रणवीर और दीपिका गेंदे के फूल से सजे ट्रैक में बैठे दिखाई दे रहे हैं। रणवीर ट्रक में बैठे हुए ढोल- नगाड़ो पर झूमते दिखाई दिए। वहीं, दीपिका अपने पति के साथ बैठी नजर आ रही हैं।
कपल गणपति विसर्जन का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। एथनिक आउटफिट में रणवीर काफी हैंडसम लग रहे हैं। एक्टर ने अपने लुक को सन ग्लासेस के साथ कंप्लीट किया है। दीपिका ट्रेडिशनल आउटफिट में खूबसूरत लग रही हैं। वीडियो में अंबानी परिवार के घर की बाहर की सजावट भी दिखाई दे रही हैं।
गणपति विसर्जन में पहुंचे रणवीर और दीपिका पादुकोण
न्यूज़ क्रेडिट : खुलासा इन
Next Story