मनोरंजन

मुंबई में खतरनाक शूटिंग, सिंगर यासर के खिलाफ मामला दर्ज

Saba Naaz
8 July 2025 9:36 PM IST
मुंबई में खतरनाक शूटिंग, सिंगर यासर के खिलाफ मामला दर्ज
x
Entertainment मनोरंजन : इंटरनेट की दुनिया में मशहूर होने के लिए लोग खतरनाक स्टंट करने में पीछे नहीं रहते। कई बार जान की बाजी लगाकर वीडियो शूट करते हैं। आए दिन हादसे होने की खबरें भी आती हैं, मगर फिर भी रिस्क लेने में लोग पीछे नहीं।
हाल ही में सिंगर यासर देसाई ने भी मुंबई में कुछ ऐसा ही किया, जिस पर पुलिस ने संज्ञान ले लिया है। सिंगर मुंबई के बांद्रा वर्ली सी लिंक पर खड़े होकर शूटिंग कर रहे थे। उनका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने सिंगर के खिलाफ एक्शन लिया है और जांच कर रही है।
मुंबई की बांद्रा पुलिस ने संगीतकार और गीतकार यासर देसाई के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मुंबई पुलिस सिंगर के खिलाफ BNS की धारा 285, 281 और 125 के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुट गई। सिंगर यासर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां वे एक गाने की शूटिंग के लिए मुंबई के बांद्रा वर्ली सी लिंक पर खड़े होकर शूट कर रहे है।
Next Story