मनोरंजन

50 लाख की प्राइज मनी वाला खतरनाक कॉम्पिटिशन

Saba Naaz
26 Jun 2026 5:40 PM IST
50 लाख की प्राइज मनी वाला खतरनाक कॉम्पिटिशन
x

मनोरंजन: प्राइम वीडियो पर रियलिटी शो ‘The Alliance’ की शुरुआत हो चुकी है और रिलीज के साथ ही यह शो चर्चा में आ गया है. यूनिक गेम फॉर्मेट, बदलते एलायंस और माइंड गेम की वजह से यह शो बाकी रियलिटी शोज से अलग नजर आता है. शो को मशहूर प्रोडक्शन कंपनी बनिजय एशिया ने तैयार किया है. इस शो में फिल्म, टीवी, ओटीटी, गेमिंग और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया से जुड़े 16 चर्चित चेहरे हिस्सा ले रहे हैं. शो को होस्ट कर रहे हैं कुणाल खेमू, जिनकी एनर्जी और ह्यूमर शो को और आकर्षक बना रहे हैं.

शो का फॉर्मेट पूरी तरह स्ट्रैटेजी और माइंड गेम पर आधारित है. इसमें दोस्ती, भरोसा और धोखे के बीच बदलते गठबंधन गेम को दिलचस्प बनाते हैं. पहले ही एपिसोड से कई ट्विस्ट सामने आते हैं, जो आगे की कहानी को और रोमांचक बना देते हैं.

प्रतियोगियों को चार टीमों में बांटा गया है—किंग्स, वॉरियर्स, हंटर्स और लेजेंड्स. किंग्स में रवि किशन, पायल धरे, वंशज सिंह और अरमान खेड़ा हैं. वॉरियर्स में कुशल टंडन, निखिल चिनपा, डेजी शाह और रूही दोसानी शामिल हैं. हंटर्स टीम में रीवा किशन, डेलबार आर्य, सब्बी सूरी और डॉली जावेद हंटर्स हैं, जबकि लेजेंड्स में मिनी माथुर, अरसलान गोनी, जैद दरबार और नीति टेलर नजर आ रहे हैं.

शो का सबसे बड़ा आकर्षण इसकी 50 लाख रुपये की प्राइज मनी है. आखिर में सिर्फ एक कंटेस्टेंट ही विजेता बनेगा. साथ ही हर हफ्ते नए खिलाड़ियों की एंट्री और कुछ की विदाई शो को और भी अनप्रेडिक्टेबल बनाती है. कुणाल खेमू की होस्टिंग शो को एक अलग ही एनर्जी देती है. उनका कूल अंदाज और कंटेस्टेंट्स के साथ इंटरैक्शन दर्शकों को बांधे रखता है.

कुल मिलाकर ‘The Alliance’ एक ऐसा रियलिटी शो है जिसमें सिर्फ टैलेंट नहीं बल्कि दिमाग, स्ट्रैटेजी और रिश्तों का असली खेल देखने को मिलता है. यही वजह है कि दर्शकों के बीच इसका बज लगातार बढ़ रहा है.

Next Story