मनोरंजन

दंगल गर्ल फातिमा की है ख्वाहिश...इन दो फेमस स्टार्स के साथ होना चाहती हैं क्वारंटाइन

Gulabi
6 Oct 2020 1:12 PM GMT
दंगल गर्ल फातिमा की है ख्वाहिश...इन दो फेमस स्टार्स के साथ होना चाहती हैं क्वारंटाइन
x
फातिमा सना शेख अपने कई इंटरव्यूज में बता चुकी हैं कि वह शाहरुख खान की बड़ी फैन हैं। लेकिन
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। फातिमा सना शेख अपने कई इंटरव्यूज में बता चुकी हैं कि वह शाहरुख खान की बड़ी फैन हैं। लेकिन अब हाल ही में उन्होंने बताया कि अगर कभी मौका मिले तो वह शाहरुख और रणवीर सिंह के साथ क्वारंटाइन पर रहना चाहती हैं। फातिमा ने इसकी वजह बताते हुए कहा कि शाहरुख उनके बहुत बड़े क्रश हैं।

वहीं रणवीर को लेकर फातिमा ने कहा, वह बहुत ही एंटरटेनिंग और टैलेंटेड हैं। मैं देखना चाहती हैं कि वह करते क्या हैं? उनके अंदर इतनी एनर्जी कहां से आती है?




बता दें कि कुछ दिनों पहले फातिमा और सान्या मल्होत्रा के रिलेशनशिप की खबरें काफी वायरल हो रही थी। दोनों के लिंकअप की खबरों ने सबको चौंका दिया था। ऐसी खबरें आ रही थीं कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। फातिमा से जब इस बारे में पूछा गया था तो उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, 'पता नहीं अचानक ये अफवाह कहां से आने लगी कि मैं और सान्या एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हम सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। लेकिन मैंने सान्या से कहा कि हमें लोगों के रिएक्शन को देखने के लिए रिलेशनशिप की अफवाह को स्वीकार कर लेना चाहिए'।

जब फातिमा से इन खबरों को लेकर उनके पैरेंट्स के रिएक्शन के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा था, 'उन्हें इन खबरों के बारे में नहीं पता था। लेकिन हां मेरे पैरेंट्स अलग तरह से सोचते हैं'।

इसी इंटरव्यू के दौरान फातिमा ने बताया था कि जब उन्हें पता चला था कि शाहरुख की शादी हो गई है तब वह बहुत रोई थीं। बता दें कि फातिमा ने साल 2001 में फिल्म वन टू का फोर में शाहरुख के साथ काम किया था।

फातिमा ने कहा था, 'मुझे एक दिन पता चला कि शाहरुख की शादी हुई है तो मेरा दिल टूट गया था। मैं उस दिन बहुत रोई थी। मुझे उस वक्त ऐसा लगा था जैसा मेरा ब्रेकअप हो गया। मुझे सच में बहुत बुरा लगा था'।

Next Story