मनोरंजन

डांसिंग क्वीन सपना चौधरी का स्टेज शो, नशीली आंखों पर फिदा हुए लोग, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये VIDEO

jantaserishta.com
22 Nov 2021 10:58 AM IST
डांसिंग क्वीन सपना चौधरी का स्टेज शो, नशीली आंखों पर फिदा हुए लोग, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये VIDEO
x

हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी जब भी अपना कोई वीडियो या फोटो सोशल मीडिया में पोस्ट करती हैं तो वह वायरल हो जाती है. सोमवार को सपना ने ऐसा ही एक वीडियो शेयर किया है. इसमें वे स्टेज पर नाचते हुए नजर आ रही हैं. सपना का यह वीडियो यूजर्स को बहुत पसंद आ रहा है.

वीडियो में सपना अपने मस्ती भरे अंदाज़ में नाच रही हैं और दर्शक सीटी बाजा रहे हैं. इस वीडियो को लोग इतना पसंद कर रहे हैं कि मात्र 2 घंटे में अबतक इसे 91 हज़ार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. बता दें सपना के स्टेज शोज को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं.
इस वीडियो को शेयर करते हुए सपना ने कैप्शन लिखा, "लख़मीचंद की टेक." यूजर्स इस वीडियो पर जमकर कॉमेंट भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, "डांसिंग क्वीन वापस आ गई है. ऐसे ही लगे रहिए." एक अन्य यूजर ने लिखा, "हरियाणा से यूपी तक आपके डांस का ही जलवा है."
स्टेज शो के अलावा आज-कल सपना म्यूजिक वीडियो में भी काम कर रही हैं. हाल ही में उनका विवेक राघव के साथ म्यूजिक वीडियो 'अलट-पलट' रिलीज हुआ था. इस गाने को भी यूजर्स ने बहुत पसंद किया था. इसके अलावा उनके 'गुर्शल,' 'घूम घाघरा,' 'फटफटिया,' 'बगड़ो' और 'बांगरो' जैसे हरियाणवी सॉन्ग रिलीज हुए हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story