मनोरंजन
डांसिंग क्वीन सपना चौधरी चर्चा में, सामने आया ये वीडियो
jantaserishta.com
15 Nov 2022 3:07 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
7 साल छोटे मॉडल फैज अली के साथ रोमांस फरमाती और डांस करती दिख रही हैं.
नई दिल्ली: हरयाणवी डांसिंग क्वीन सपना चौधरी अब सिंगिंग सेनसेशन बनकर आपके दिलों पर राज करने आ गई हैं. सपना किलर डांस मूव्स से तो सभी को घायल करती आई हैं, लेकिन अब वो लोगों पर अपनी आवाज का भी जादू चला रही हैं. सपना का नया गाना 'खोट' रिलीज हुआ है. इस गाने में सपना ने ना सिर्फ डांस किया है, बल्कि इसे गाया भी है.
सपना चौधरी अक्सर ही सुर्खियों में रहती हैं. शायद ही कोई दिन हो जब उनकी बारे में कोई हेडलाइन ना बनती हो. कभी कोई नया गाना, तो कभी कोई रील वीडियो, तो कभी कोई धमाकेदार लुक की फोटो. लेकिन इस बार सपना एक कदम और आगे निकल गई हैं. इस बार सपना ने डांस ही नहीं अपने सिंगिंग टैलेंट का भी जादू बिखेरा है और लोगों को दीवाना बनाया है. फैंस खोट गाने के मुरीद हुए जा रहे हैं. लोग सपना की आवाज को बेहद पसंद कर रहे हैं. गाने का टीजर सपना ने अपने इंस्टा अकाउंट पर भी शेयर किया है.
इस गाने में सपना अपने से 7 साल छोटे मॉडल फैज अली के साथ रोमांस फरमाती और डांस करती दिख रही हैं. सपना का लुक, एटीट्यूड, मेकअप सब एकदम सटीक है और उनपर काफी जंच रहा है. हरियाणवी भाषा में रिलीज इस गाने को सपना के साथ अमन राज गिल ने गाया है. वहीं मोनी शेरगिल ने डायरेक्ट किया है. सॉन्ग को टी-सीरीज के चैनल पर रिलीज किया गया है.
वैसे तो सपना चौधरी का कोई भी गाना रिलीज के साथ ही लाखों व्यूज पार कर जाता है. लेकिन 'खोट' रिलीज के साथ ही वायरल हो गया. अब इस गाने को सपना ने आवाज दी है तो ये होना ही था. फैंस ने इसे काफी पसंद किया. मंगलवार को रिलीज इस गाने को पब्लिश के साथ ही डेढ़ लाख से ज्यादा व्यूज मिल गए. यहां तक कि फैंस कमेंट कर गाने को जबरदस्त भी बता रहे हैं. फैंस ने कहा कि इस गाने को लोकेशन शूट, कम्पोजिशन, म्यूजिक और परफॉर्मेंस सब एकदम बढ़िया है. वहीं कई लोग इस गाने को ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





