मनोरंजन

झूले पर डांस करना उर्फी जावेद को पड़ा भारी, औंधे मुंह गिरी एक्ट्रेस

Rounak Dey
18 Oct 2022 5:26 AM GMT
झूले पर डांस करना उर्फी जावेद को पड़ा भारी, औंधे मुंह गिरी एक्ट्रेस
x

नई दिल्ली।टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस उर्फी जावेदअपने बोल्ड अंदाज से हमेशा मीडिया में छाई रहती हैं। अतरंगी कपड़ों के साथ मीडिया में रोजाना स्पॉट की जाती है। हाल ही में उर्फी जावेद का नया गाना 'हाय हाय ये मजबूरी' रिलीज हुआ है, जो काफी सुर्खियां बटोर रहा है। उर्फी अपने इस गाने को जोर-शोर से प्रमोट कर रही हैं। इस बीच उन्होंने एक बीटीएस वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो शूटिंग के दौरान झूले पर खड़ी नजर आ रही हैं, लेकिन अचानक उनका बैलेंस बिगड़ जाता है और वो गिर जाती हैं।

बीते दिनों एक्ट्रेस ने अपना 25वां जन्मदिन मनाया था, जिसमे उनके एक्स बॉयफ्रेंड पारस कलनावत भी शामिल हुए थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पार्टी की फोटोज भी शेयर की थीं। बता दें पारस और उर्फी के बीच 'झलक दिखला जा 10' के लॉन्च पर दोनों के बीच झगड़ा होने की खबर सामने आई थी।

उर्फी जावेद अब तक कई टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने 'बड़े भैया की दुल्हनिया', 'चंद्र नंदिनी' और 'मेरी दुर्गा' 'बेपनाह', 'जीजी मां' और 'डायन' में भी काम किया है। हालांकि असली पहचान उन्हें रिएलिटी शो 'बिग बॉस OTT' में आने के बाद मिली थी।

Rounak Dey

Rounak Dey

    Next Story