मनोरंजन

बिना मेकअप के दिखाई दीं डांसर सपना चौधरी, बोलीं- जरा सब्र तो कर...तहलका और मोज दोनो मचाएँगे...देखें वीडियो

jantaserishta.com
10 Nov 2021 12:17 PM IST
बिना मेकअप के दिखाई दीं डांसर सपना चौधरी, बोलीं- जरा सब्र तो कर...तहलका और मोज दोनो मचाएँगे...देखें वीडियो
x

Sapna Chaudhary Latest Dance Video Without Makeup: डांसर सपना चौधरी (Sapna Chaudhary) सिर्फ हरियाणा में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में जाना-माना नाम हैं. वह छोटे पर्दे के लोकप्रिय शो बिग बॉस में भी हिस्सा ले चुकी हैं, जिसके बाद उनकी लोकप्रियता में काफी उछाल आया. शानदार डांस के लिए मशहूर सपना के समय-समय पर वीडियोज वायरल (Sapna Chaudhary Video Viral) होते रहते हैं. इंटरनेट पर उनका एक-एक गाना धूम मचाता है.

उन्होंने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें वह बिना मेकअप के दिखाई दे रही हैं. यह वीडियो अपलोड किए जाने के बाद ही वायरल हो गया. वीडियो में सपना चौधरी इशारा भी करते हुए नजर आ रही हैं. वह अपनी उंगलियों से पीछे की तरफ इशारा कर रही हैं. हरियाणवी डांसर ने इस वीडियो के साथ खास तरह का कैप्शन भी दिया है.
इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए सपना चौधरी ने लिखा, ''जरा सब्र तो कर मेरे दोस्त, तहलका और मौज दोनों मचाएंगे.'' उन्होंने देसीक्ववीन, सपनाचौधरी, पॉजिटिववाइब्स जैसे कुछ हैशटैग्स का भी इस्तेमाल किया है. सपना के इस वीडियो को साढ़े 6 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं, जबकि एक लाख से से अधिक लाइक आए हैं. वहीं, 600 से ज्यादा यूजर्स ने वीडियो पर कॉमेंट्स किए हैं.
ब्यूटीफुल दिखाई दे रहीं सपना चौधरी
वीडियो में सपना चौधरी काफी ब्यूटीफुल दिखाई दे रहीं. उन्होंने लहंगा पहन रखा है. वीडियो की शुरुआत में चंद सेंकड्स तक सपना बिना मेकअप के दिखाई दे रही हैं, जबकि आगे उन्होंने मेकअप किया हुआ है. वीडियो में बैकग्राउंड में 'कट्टो गिलहरी' सॉन्ग भी बजता हुआ सुनाई दे रहा है, जिस पर सपना डांस कर रही हैं.
लोग बोले- बॉलीवुड एक्ट्रेस से बहुत अच्छी लग रही
सपना चौधरी के इस वीडियो पर काफी कॉमेंट्स आ रहे हैं. एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया कि बॉलीवुड हिरोइन से तो बहुत अच्छी लग रही हैं. बिना मेकअप के भी प्यारी लगती हो. एक अन्य यूजर ने लिखा, ''लाजवाब'. वहीं, एक और यूजर ने कहा कि अति सुंदर यार. कई लोगों ने वीडियो पर फायर और हार्ट के इमोजीस बनाए हैं.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story