मनोरंजन

डांसर सपना चौधरी ने कराई सर्जरी, सामने आया ये वीडियो

jantaserishta.com
18 March 2022 5:33 PM IST
डांसर सपना चौधरी ने कराई सर्जरी, सामने आया ये वीडियो
x

नई दिल्ली: सपना चौधरी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. सपना अपने डांस के साथ-साथ सिंगिंग और एक्टिंग के लिए भी मशहूर हैं. सपना चौधरी के टैलेंट की तारीफ जितनी भी की जाए वह उतनी कम है. सपना पेट की सर्जरी के केवल 10 दिन बाद ही स्टेज शो के लिए पहुंच गई हैं. सपना ने होली के मौके पर स्टेज शो में परफॉर्म किया है, उन्होंने साबित कर दिया है कि उनसे ज्यादा काम की रिस्पेक्ट करने वाला शायद ही कोई होगा. सपना चौधरी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने स्टेज शो से एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें वह अपनी सर्जरी के बारे में बताती हुई भी दिख रही हैं.

सपना चौधरी ने अपना नया वीडियो शेयर कर फैंस को होली की बधाई भी दी है. सपना वीडियो में कहती दिख रही हैं, उनके पेट की सर्जरी हुई है और सर्जरी को अभी 10 दिन भी पूरे नहीं हुए हैं. उनके पेट पर स्टिचेज्स थे, जो अभी दो दिन पहले ही हटाए गए हैं. वह ज्यादा प्रेशर नहीं लगा सकती हैं. सपना चौधरी कहती हैं, अगर वह नहीं आती तो संयोजक का नुकसान होता, वह नहीं आतीं तो इतने (फैंस की तरफ इशारा करते हुए) लोगों का दिल टूट जाता. सपना हंसते हुए कहती हैं, वह नहीं आती तो बाद में यही संयोजक उनपर केस कर देते और बोलते मैडम फ्रॉड है...पता नहीं क्या-क्या हो जाता.
सपना चौधरी वीडियो में कहती दिख रही हैं, वह आज डांस कर रही हैं, उन्हें महसूस नहीं हो रहा है...डॉक्टर ने उन्हें बिल्कुल मना किया है कि अगर आप डांस करेंगी तो अपने रिस्क पर करेंगी, हमारे रिस्क पर नहीं करेंगी. सपना कहती हैं, वह पूरी कोशिश करेंगी कि लोगों के एंटरटेनमेंट में इतनी-सी भी कमी ना आए लेकिन अगर थोड़ी-सी भी कमी आ जाए तो थोड़ा-सा एडजस्ट कर लीजिएगा... सपना चौधरी स्टेज शो के दौरान कहती हैं, वह यहां से जाएं तो शायद थोड़ा-सा जल्दी रिकवर कर जाएं.
बता दें सपना चौधरी की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. सपना के फैंस उन्हें देसी क्वीन के नाम से बुलाते हैं. सपना के इस अंदाज ने एक बार फिर से उनके फैंस को दीवाना बना दिया है. सपना के फैंस उनके पॉजिटिव एटिट्यूड और बेबाक अंदाज को खूब पसंद कर रहे हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story