मनोरंजन

डांसर सपना चौधरी बोलीं- हम भी आपके बाप हैं, ये रहा वीडियो सबूत

jantaserishta.com
14 Feb 2022 1:49 PM IST
डांसर सपना चौधरी बोलीं- हम भी आपके बाप हैं, ये रहा वीडियो सबूत
x

नई दिल्ली: हरियाणी क्वीन सपना चौधरी का जलवा दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है. हर रोज सपना अपने नये हुनर से लोगों को हैरान करती रहती हैं. नोटिस करने वाली बात ये है कि सपना चौधरी खुद को हर रंग में ढालना भी जानती हैं. फिर चाहें बात डांस परफॉर्मेंस की हो या इंस्टाग्राम रील बनाने की. इसलिये सपना हर बार भीड़ में सबसे अलग और खास नजर आती हैं. सबूत उनकी लेटेस्ट इंस्टाग्राम रील है.

'म्हारी छोरियां छोरो से कम हैं क्या' ये डायलॉग सुनने के बाद जहन में अगर सबसे पहला नाम किसी का आता है, तो वो सपना चौधरी ही हैं. सपना के हर अंदाज में धाकड़पन कूट-कूट कर भरा हुआ है. इस बात पर यकीन दिलाने के लिये उनकी इंस्टाग्राम रील ही काफी है. वैलेंटाइन डे के मौके पर सपना चौधरी ने पावरफुल डायलॉग बोलते हुए वीडियो शेयर किया है.
वीडियो में सपना कह रही हैं, 'जब तक हम आपसे आप करके बात रहे हैं, तब तक आप हैं. वरना हम भी आपके बाप हैं.' इस डायलॉग पर सपना ने जितनी अच्छी लिप्सिंग की है, उतने ही अच्छे एक्सप्रेशन भी दिये हैं. बेबी डॉल के अंदाज में सपना चौधरी ने एकदम कड़क डायलॉग मारा है. क्यों सपना को फ्लावर समझ रहे थे क्या, फायर हैं वो.
सपना चौधरी का जन्म हरियाण के रोहतक में हुआ था. हरियाणी स्टार बनने से पहले उन्होंने लाइफ में कई सारी मुसीबतें झेली. सपना बचपन से पुलिस में भर्ती होने का सपना देखती थीं. पर महज 12 साल की उम्र में उनके सिर से पिता का साया उठ गया. पिता की मौत के बाद उनकी ये ख्वाहिश अधूरी रह गई. इसके बाद वो जिस मुकाम पर पहुंची चुकी हैं, सब जानते ही हैं. खैर, सपना के संघर्ष पर लंबी बातें बाद में होंगी. फिलहाल आप आज उनकी ये इंस्टा रील एंजॉय करिये.




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story