मनोरंजन

डांसर सपना चौधरी ने फैंस को दी लोहड़ी की बधाई, शेयर की नए गाने की झलक

Gulabi
13 Jan 2022 9:39 AM GMT
डांसर सपना चौधरी ने फैंस को दी लोहड़ी की बधाई, शेयर की नए गाने की झलक
x
आज लोहड़ी का त्योहार पूरे देश में बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जा रहा हैं
आज लोहड़ी (Lohri) का त्योहार पूरे देश में बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जा रहा हैं। इस खास मौके पर हरियाणवी स्टार सपना चौधरी ने फैंस को एक खुशखबरी दी हैं। दरअसल सपना चौधरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आने वाले नए गाने की एक झलक फैंस के साथ शेयर कर उन्हें लोहड़ी की बधाई दी है। सपना के इस नए गाने का नाम है 'काला चूंदड़' (kala chundad)।गाने के टीजर को सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया हैं। टीजर शेयर करते हुए सपना ने कैप्शन में लिखा- 'हैप्पी लोहड़ी। गाना आ रहा है। 17 जनवरी ने तैयार रहिये।' गाने में सपना चौधरी का हर बार की तरह देसी स्वैग और जबरदस्त डांस देखने को मिलने वाला हैं। टीजर में सपना का बेबाक अंदाज फैंस का दिल लूट रहा है। ये गाना सपना चौधरी और मनीष तोमर पर फिल्माया गया है। जिसे यूके हरियाणवी ने गाया है और इसके बोल प्रेम जंगीरा ने लिखे हैं।

सपना चौधरी हरियाणवी इंडस्ट्री की उन जानी-मानी हस्तियों में से एक हैं, जिनके दिवाने देश भर में हर जगह हैं। इन दिनों उनके एक के बाद एक गाने आ रहे हैं। जिन्हें सभी फैंस का दिल खोलकर प्यार मिल रहा है। सपना के गाने पार्टी, शादियों की रौनक होते हैं। सपना चौधरी का दो दिन पहले ही खुड़का (KHUDKA) गाना रिलीज हुआ था। ये गाना भी उनके बाकी गानों की तरह हिट साबित हुआ। इसके अलावा सपना चौधरी कई फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।
सपना ने हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में भी बताया था कि वो जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कदम रखने वाली हैं। सपना अपने पति वीर साहू के साथ किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं। सपना चौधरी के फैंस अब 17 जनवरी का बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं।
Next Story