मनोरंजन

कपिल शर्मा की बेटी ने हनी सिंह के सॉन्ग पर किया ऐसा डांस, VIDEO देख हो जाएगा दीवाने

Triveni
4 March 2021 4:56 AM GMT
कपिल शर्मा की बेटी ने हनी सिंह के सॉन्ग पर किया ऐसा डांस, VIDEO देख हो जाएगा दीवाने
x
कपिल शर्मा हाल ही में दूसरी बार पिता बने हैं। इस वक्त वह काम से छुट्टी लेकर फैमिली के साथ वक्त बिता रहे हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेसक | कपिल शर्मा हाल ही में दूसरी बार पिता बने हैं। इस वक्त वह काम से छुट्टी लेकर फैमिली के साथ वक्त बिता रहे हैं। उनकी बेटी अनायरा बीते दिसंबर 1 साल की हो चुकी हैं। बीते दिनों अनायरा की एक तस्वीर चर्चा में थी जिसमें वह पापा कपिल का पोज कॉपी कर रही थीं। अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें वह हनी सिंह के गाने पर डांस कर रही हैं।

फैन्स ने लुटाया अनायरा पर प्यार
कपिल शर्मा अपने घर पर बेटी और बेटे के साथ बढ़िया वक्त बिता रहे हैं। उन्होंने अनायरा का एक वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट किया है। साथ में लिखा है, मेरी लिटिल रॉकस्टार जिंगलबेल्स पर डांस कर रही है। वीडियो में अनायरा बेहद क्यूट दिख रही है। सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो पर अनायरा के लिए प्यार लुटाया है। एक ने कॉमेंट किया है, ये भी रैपर बनेगी बस इसको टोनी से दूर रखो।

बेटे की झलक देखने का फैन्स को इंतजार
बीती फरवरी को कपिल शर्मा फिर से पिता बने हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। उनकी पहली बेटी गिन्नी का जन्म दिसंबर 2019 में हुआ था। कपिल ने 2018 में गिन्नी चतरथ से शादी की थी। कपिल पैटरनिटी लीव पर हैं। उन्होंने बेटे की तस्वीर अभी तक मीडिया से दूर रखी है। अनायरा की तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं।


Next Story