मनोरंजन

परफॉर्मेंस देख दलेर मेहंदी की आंखें हुईं नम, भाई मीका सिंह ने लगाया गले

Shiddhant Shriwas
6 Aug 2021 1:32 PM GMT
परफॉर्मेंस देख दलेर मेहंदी की आंखें हुईं नम, भाई मीका सिंह ने लगाया गले
x
डांसिंग रिएलिटी शो डांस दीवाने हमेशा से ही दर्शकों का पसंदीदा बना हुआ है। इस शो में हर उम्र के व्यक्ति को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। डांसिंग रिएलिटी शो डांस दीवाने हमेशा से ही दर्शकों का पसंदीदा बना हुआ है। इस शो में हर उम्र के व्यक्ति को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। इस शो में अनिल कपूर से लेकर जैकी श्रॉफ सहित कई सितारों को हम अब तक बतौर अतिथि के रूप में देख चुके हैं। उन्होंने इस शो में अपनी मस्ती और डांस से चार चांद लगाए। इस हफ्ते भी शो में कुछ खास देखने को मिलेगा क्योंकि इस हफ्ते शो में अतिथि के रूप में भाईयों की जोड़ी नजर आएगी । इस वीकेंड शो में मीका सिंह और दलेर मेंहदी चार चांद लगाएंगे।

परफॉर्मेंस देख इमोशनल हुए दलेर मेहंदी

डांस दीवाने 3 के मंच पर पंजाबी भाइयों की जोड़ी जमकर अपने दर्शकों का मनोरंजन करेगी। इस शो का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें काफी कुछ झलकियां देखने को मिल रही हैं। इस शो के प्रोमो में देखने को मिला कि किस तरह से एक प्रतियोगी की परफॉर्मेंस देखकर दलेर मेहंदी भावुक हो जाते हैं और उनके भाई मीका सिंह बड़े ही प्यार से उन्हें गले लगाते हैं।

मीका सिंह ने लगाया गले

एक कंटेस्टेंट की परफॉर्मेंस के दौरान दिलेर मेहंदी इतने इमोश्नल हो जाते हैं कि उनकी आंखो से आंसू छलकने लगते हैं। अपने भाई की आंखो में आंसू देखने के बाद मीका सिंह तुरंत ही अपनी कुर्सी से खड़े होकर उनको गले लगाते हैं। इस प्रोमो को जारी करते हुए चैनल ने लिखा, 'दलेर मेहंदी और मीका सिंह के साथ कुछ हंसा देने वाले, भावुक और मस्ती भरे पल। बचपन को फिर से करेंगे हम याद।

इस बार होगी बचपन की थीम

इस प्रोमो को देखने के बाद ये साफ जाहिर है कि इस हफ्ते शो कि थीम बचपन होने वाली है। जब दलेर मेहंदी बच्चे की परफॉर्मेंस देखते हैं तो उनकी आंखो में आंसू आ जाते हैं। इस परफॉर्मेंस में एक बच्चा अपने दोस्त से बिछड़ता है तो उसका क्या हाल होता है। ये देखते ही दलेर मेहंदी अपने आप को रोक नहीं पाते हैं और रोने लगते हैं।

सेट पर मौजूद सभी लोगों की आंखो में आए आंसू

दलेर मेहंदी सहित सेट पर प्रतियोगियों की आंखे भी बच्चे की परफॉर्मेंस को देखकर नम हो गई। तो वहीं कुछ कंटेस्टेंट्स की परफॉर्मेंस देखकर मीका सिंह और दलेर मेहंदी अपनी हंसी रोक नहीं पाए। इन दोनों के साथ नोरा भी जज की कुर्सी पर नजर आईं।

अपने मशहूर गाने गाए

जिस तरह से प्रतियोगियों ने मीका सिंह और उनके भाई का मनोरंजन किया ठीक उसी तरह से इन दोनों ने भी अपनी धुन पर सबको डांस करवाया। इन दोनों ने कई गानों पर परफॉर्मेंस देकर समा बांध दिया।


Next Story