मनोरंजन

Daler Mehndi Birthday Special :इस सुपरस्टार के एक फोन ने रातोंरात पलट दी किस्मत

Bharti Sahu 2
18 Aug 2024 3:18 AM GMT
Daler Mehndi Birthday Special  :इस सुपरस्टार के एक फोन ने रातोंरात पलट दी किस्मत
x
Daler Mehndi Birthday Special : सिंगर दलेर मेहंदी Daler Mehndi 18 अगस्त को अपना 57वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में अपने गानों से लोगों को नचाने वाले दलेर मेहंदी Daler Mehndi का जन्म 18 अगस्त 1967 को बिहार की राजधानी पटना में हुआ था। दलेर मेहंदी ने 'तुनक तुनक तुन' समेत कई गानों से लोगों को अपना दीवाना बनाया है। दलेर मेहंदी के गानों की तरह उनकी जिंदगी भी सुर्खियों में रही है। उन्होंने बचपन में ही अपना घर छोड़ दिया था। उन्होंने दो बार शादी भी की। वहीं एक सुपरस्टार के फोन के बाद दलेर मेहंदी की जिंदगी बदल गई।
11 साल की उम्र में छोड़ा था घर
दलेर मेहंदी Daler Mehndi को शुरू से ही संगीत का शौक था। दलेर ने महज 11 साल की उम्र में अपना घर छोड़ दिया था। फिर वे पटना से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर आ गए। यहां उन्होंने उस्ताद राहत अली खान से संगीत सीखा। 13 साल की छोटी सी उम्र में दलेर ने 20 हजार लोगों की भीड़ के सामने स्टेज परफॉर्मेंस दी थी।
दलेर मेहंदी ने की दो शादी
दलेर मेहंदी Daler Mehndi ने दो शादी की है। उनकी पहली शादी अमरजीत मेहंदी से हुई थी। उनके दो बच्चे बेटा मंदीप और बेटी अजीत हैं। सिंगर की दूसरी शादी तरनप्रीत कौर से हुई थी। उनके चार बच्चे हैं, गुरदीप मेहंदी, अजीत कौर, प्रभजोत कौर और रबाब कौर।
Next Story