मनोरंजन

डकोटा जॉनसन के हाथ लगी एक और बड़ी मूवी, मिली मार्वेल सीरीज की फिल्म

Rounak Dey
6 Feb 2022 12:07 PM IST
डकोटा जॉनसन के हाथ लगी एक और बड़ी मूवी, मिली मार्वेल सीरीज की फिल्म
x
वहीं 2022 में भी वो 2 बड़ी मूवीज के साथ तैयार हैं.

सोनी के मार्वल यूनिवर्स ऑफ स्पाइडर मैन सीरिज के पूरे विश्वभर में फैंस बन चुके है. इसके हर पार्ट में कोई न कोई नया ट्विस्ट लोगों को एंटरटेन करके दिल जीत चुका है. शायद ये ही वजह है जो स्पाइडर मैन सीरीज लोगों के मध्य इतनी लोकप्रिय है और इस बार भी मेकर्स कुछ नया करने के बारें में सोच लिया है. इस बार स्पाइडर-मैन स्पिन ऑफ में बतौर सुपर हीरो हॉलीवुड अभिनेत्री डकोटा जॉनसन (Dakota Johnson) दिखाई देने वाली है. हॉलीवुड मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेत्री डकोटा जॉनसन को स्पाइडर-मैन स्पिन ऑफ के लिए साइन किया किया जा चुका है. ये पहली बार होगा जब स्पाइडर मैन की सीरीज में एक महिला सुपरहीरो दुनिया को बचाती हुई दिखाई देने वाली है.

ख़बरों की माने तो इस मूवी का नाम मैडम वेब होने वाला है. इतना ही नहीं इस मूवी का निर्देशन एसजे क्लार्कसन करने वाले है. वहीं इसकी स्क्रिप्ट का जिम्मा मैट सज़ामा और बर्क शार्पलेस ने किया हुआ है. हालांकि मूवी की बाकी स्टार कास्ट को लेकर कोई जानकारी अब तक सामने नहीं आई है.
डकोटा का वर्क फ्रंट: वहीं डकोटा के वर्कफ़्रंट के बारें में बात की जाए तो वह फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे से बहुत पॉपुलर हुई थीं. इसमे डकोटा ने एना नाम का रोल अदा किया था जिसमें उनके साथ जैमी डोरनन लीड रोल में दिखाई दिए थे. ये फिल्म साल 2015 में रिलीज की गई थी. इस फिल्म के उपरांत डकोटा को काफी पॉपुलैरिटी भी हासिल हुई थी. उनकी सोशल मीडिया पर बड़ी फैन फॉलोइंग है. डकोटा जॉनसन हाल ही में मैगी गिलेनहाल की द लॉस्ट डॉटर में शानदार एक्टिंग से भी चर्चा में रही हैं इस मूवी को लास्ट ईयर नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ किया गया था. वहीं 2022 में भी वो 2 बड़ी मूवीज के साथ तैयार हैं.

Next Story