मनोरंजन

दादा साहब फाल्के पुरस्कार प्रेरणा और जिम्मेदारी दोनों है: मोहनलाल

jantaserishta.com
23 Sept 2025 5:26 PM IST
दादा साहब फाल्के पुरस्कार प्रेरणा और जिम्मेदारी दोनों है: मोहनलाल
x
नई दिल्ली: मलयालम अभिनेता मोहनलाल को मंगलवार को नई दिल्ली में होने वाले एक कार्यक्रम में भारतीय सिनेमा के सर्वोच्च सम्मान ‘दादा साहब फाल्के पुरस्कार’ से सम्मानित किया जाएगा।
नई दिल्ली के विज्ञान भवन में होने वाले 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के समारोह में यह पुरस्कार उन्हें राष्ट्रपति के हाथों दिया जाएगा। इससे पहले मोहनलाल ने एक इंटरव्यू में इस सम्मान और अपने 4 दशक से लंबे करियर के बारे में बात की। मोहनलाल ने इस पुरस्कार को प्रेरणा के साथ ही जिम्मेदारी भी बताया है।
मोहनलाल ने कहा, "सिनेमा जादू है। यहां सफलता का नुस्खा कोई नहीं जानता। सफल होने के लिए व्यक्ति का भाग्यशाली होना जरूरी है, और मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं। मेरे वरिष्ठों का आशीर्वाद ही इसका कारण है। यह मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था। मैं हमेशा आभारी हूं। यह मलयालम सिनेमा के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। मुझे अपने से पहले के सभी महान अभिनेता याद हैं। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है। यह मुझे प्रेरित करेगा, साथ ही अब मेरे कंधों पर और भी जिम्मेदारी से अपना काम करने का दायित्व भी आ गया है।"
इस सम्मान को फैंस को समर्पित करते हुए अभिनेता ने कहा, "मैं खुद 'मैं' हूं। लोग मुझे पुराने या नए मोहनलाल के रूप में बांट सकते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि हर भूमिका, हर अनुभव का योगदान ही मुझे वह बनाता है जो मैं हूं। मेरा करियर एक सामूहिक यात्रा रहा है, यह मेरे अकेले का सफर नहीं रहा।"
मोहनलाल ने आगे कहा, "मेरी जिम्मेदारी अपनी भूमिका को बखूबी निभाना है। राजनीति का समय अब ​​बीत चुका है। फिलहाल, फिल्म ही मेरी जिंदगी है। दोस्तों के बीच रहना एक खुशी की बात है और मैं दुश्मनों से भी बात करने के लिए अपनी सीमा से बाहर जाता हूं।" मोहनलाल के साथ ही नई दिल्ली में हो रहे 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के समारोह में शाहरुख खान, रानी मुखर्जी, विक्रांत मैसी सहित सभी विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story