मनोरंजन

डब्बू मलिक ने स्वीकारी जिंदगी की चुनौतियां, बोले- 'सपनों जितनी सफलता नहीं मिली, लेकिन हार नहीं मानी'

jantaserishta.com
25 July 2025 12:58 PM IST
डब्बू मलिक ने स्वीकारी जिंदगी की चुनौतियां, बोले- सपनों जितनी सफलता नहीं मिली, लेकिन हार नहीं मानी
x
मुंबई: मशहूर संगीतकार डब्बू मलिक ने अपनी जिंदगी और करियर की चुनौतियों को खुलकर स्वीकार किया है। उन्होंने बताया कि उनका सफर आसान नहीं था और उन्हें कई बार असफलताओं का सामना करना पड़ा।
डब्बू मलिक ने कहा कि वह उस मुकाम तक नहीं पहुंच पाए, जिसका उन्होंने सपना देखा था, लेकिन इन अनुभवों ने उन्हें निजी और पेशेवर रूप से मजबूत बनाया। अपनी नई किताब 'नेवर टू लेट' को डब्बू ने प्रेरणादायक बताया।
आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने कहा, “अगर मेरी कहानी का एक भी पन्ना किसी युवा संगीतकार, संघर्ष कर रहे व्यक्ति या किसी भी उम्र के व्यक्ति को प्रेरित कर सके तो यह मेरे लिए काफी है। मैंने कई असफलताएं और बाधाएं देखीं। शायद मुझे वह सफलता नहीं मिली जो मैं चाहता था, लेकिन मैंने हमेशा आगे बढ़ने, उठने और कर्म करने में विश्वास रखा।”
किताब के बारे में डब्बू ने कहा कि 'नेवर टू लेट' व्यक्तिगत अनुभवों और सार्वभौमिक विषयों का मिश्रण है, जो हर उम्र के लोगों से जुड़ता है। उन्होंने कहा, “हर अध्याय अपने आप में एक कहानी है, जो जीवन के अलग-अलग पड़ावों पर लोगों को प्रेरित कर सकती है। मैं अपनी कम्युनिटी लेबल एमडब्ल्यूएम के जरिए नए कलाकारों को मौका देना चाहता हूं। मेरा मानना है कि हर दशक में इंसान को खुद को फिर से निखारना चाहिए और अपनी स्थिति का मूल्यांकन करना चाहिए। मैं युवा संगीतकारों, गीतकारों और वीडियो निर्देशकों के साथ चलना चाहता हूं।”
डब्बू ने माना कि म्यूजिक इंडस्ट्री में विवाद और अटकलें आम हैं, लेकिन वह इनसे दूर रहते हैं। उन्होंने बताया, “ इंडस्ट्री में कई मुश्किले हैं। मैंने कई मौके गंवाए, जो मेरे नियंत्रण में नहीं थे। लेकिन, मैंने अपनी किताब में कड़वाहट नहीं, बल्कि प्रेरणा डाली है। मैं अपनी यात्रा साझा करना चाहता था, शिकायतें नहीं।”
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story