मनोरंजन

'दबंग' गर्ल का दिखा ग्लैमर LOOK, अदाओं से लुटे दिल

Triveni
4 Feb 2021 12:37 PM GMT
दबंग गर्ल का दिखा ग्लैमर LOOK, अदाओं से लुटे दिल
x
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ना केवल फिल्मों को लेकर बल्कि अपने स्टाइल को लेकर भी चर्चा में रहती हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेसक| बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ना केवल फिल्मों को लेकर बल्कि अपने स्टाइल को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। अब एक बार फिर उनकी तस्वीरों पर फैंस कमेंट्स बरसा रहे हैं।

जी हां साल 2010 में फिल्म 'दबंग' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली सोनाक्षी सिन्हा आए दिन अपनी खूबसूरत तस्वीरों से फैंस को रिझाती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।


इन तस्वीरों में सोनाक्षी ने ऑलिव ग्रीन कलर का डीप नेक टॉप पहना रखा है, जिसपर मिरर और रेशम का वर्क किया हुआ है। इसके साथ उन्होंने ब्लैक कलर का साइड स्लिट स्कर्ट पहना है।

किसी तस्वीर में वह जमीन पर बैठी पोज देती नजर आ रही हैं तो किसी में उन्होंने अपने पोनी टेल हेयर्स को फ्लॉन्ट किया है।
बेहद सिंपल और न्यूड मेकअप में सोनाक्षी सिन्हा का लुक काफी ग्लैमरस लग रहा है। वहीं उनके फैंस को भी यह तस्वीरें काफी पसंद आ रही हैं और तस्वीरों पर आए 3 लाख से उपर लाइक्स इस बात का सबूत हैं।
वैसे देखा जाए तो वह इंडियन से लेकर वेस्टर्न वेयर तक में काफी खूबसूरत और ग्लैमरस लगती हैं। उनकी हर तस्वीरों पर फैंस काफी प्यार लुटाते हैं।
यह बात तो किसी से छुपी नहीं है कि बॉलीवुड में कदम रखने से पहले सोनाक्षी काफी हेल्दी हुआ करती थीं। मगर वजन कम करने के बाद जब उन्होंने फिल्मों में कदम रखा तो लोग उनकी अदाएं और एक्टिंग देखते ही रह गए।
समय के साथ सोनाक्षी के चेहरे पर भी काफी निखार आया है और वह पहले से भी ज्यादा खूबसूरत दिखने लगी हैं।
काम की बात करें, तो सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) को आखिरी बार प्रभुदेवा (Prabhudheva) की फिल्म 'दबंग 3' (Dabangg 3) में देखा गया था, जिसमें सलमान उनके हीरो थे। इस फिल्म में साई मांजरेकर (Saiee Manjrekar) और कन्नड़ स्टार सुदीप (Sudeep) ने भी अहम रोल निभाया था।
वैसे फिल्हाल वह अब 'भुजःद प्राइड ऑफ इंडिया' (Bhuj:The pride of India) में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके अलावा अजय देवगन (Ajay Devgn), संजय दत्त (Sanjay Dutt), नोरा फतेही (Nora Fatehi) जैसे कलाकार भी काम कर रहे हैं।


Next Story