मनोरंजन

'दबंग गर्ल' एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा मालदीव में समुद्र किनारे का ये PHOTOS जमकर हुई वायरल...फैन ने लिखा- सेक्सी...

Shubhra Nandy
23 Nov 2020 4:27 PM IST
दबंग गर्ल एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा मालदीव में समुद्र किनारे का ये PHOTOS जमकर हुई वायरल...फैन ने लिखा- सेक्सी...
x
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों मालदीव में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों मालदीव में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। सोनाक्षी ने अपने इस वेकेशन की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। देखते ही देखते 'दबंग गर्ल' की ये तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो गई हैं। तस्वीरों में सोनाक्षी मालदीव में समुद्र किनारे मस्ती करते हुए नजर आ रही हैं। सोनाक्षी की इन वायरल तस्वीरों में फैन्स जमकर कमेंट्स और लाइक्स कर रहे हैं।

सोनाक्षी ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए खुद को आयरलैंड गर्ल बताया है। इसके साथ ही एक्ट्रेस का कहना है कि उन्हें पानी में बहुत खुशी मिलती हैं। सोनाक्षी सिन्हा की तस्वीरों पर फैन्स कमेंट कर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा- बेशक शानदार हॉट और सुंदर। एक अन्य फैन ने लिखा- सेक्सी।

सोनाक्षी सिन्हा के अलावा मालदीव में इन दिनों एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह भी अपनी फैमिली के साथ वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। रकुल ने अपनी फैमिली ट्रिप की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा ने साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म 'दबंग' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में सोनाक्षी के साथ सलमान खान थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। सोनाक्षी सिन्हा को आखिरी बार फिल्म 'दबंग 3' में देखा गया था। उनकी अपकमिंग फिल्म अजय देवगन और संजय दत्त स्टारर 'भुजः द प्राइड ऑफ इंडिया' है। फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक दूधैया हैं और फिल्म डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर रिलीज की जाएगी।

Next Story