मनोरंजन

CUTE एक्ट्रेस सुरभि ज्योति ने VIDEO शेयर कर दिखाया लव का ओल्ड और न्यू वर्जन

Rounak Dey
11 Feb 2021 2:51 PM IST
CUTE एक्ट्रेस सुरभि ज्योति ने VIDEO शेयर कर दिखाया लव का ओल्ड और न्यू वर्जन
x
छोटे पर्दे की क्यूट एक्ट्रेस सुरभि ज्योति आए दिन किसी ना किसी कारण से चर्चा में बनी रहती हैं.

छोटे पर्दे की क्यूट एक्ट्रेस सुरभि ज्योति आए दिन किसी ना किसी कारण से चर्चा में बनी रहती हैं. फैंस उनके हर अंदाज को खूब पसंद करते हैं. तो वहीं सुरभि ज्योति अपने फैंस को एंटरटेन करने का कोई मौका हाथ से नहीं जाने देती हैं. सुरभि ज्योति सोशल मीडिया लवर हैं, ऐसे में वो अपनी फोटो और वीडियो को शेयर करने का कोई मौका हाथ से नहीं जाने देती हैं.

सुरभि के फैंस भी बेसब्री से उनकी फोटो और वीडियो का इंतजार करते रहते हैं. अब हाल ही में सुरभि ज्योति ने एक वीडियो शेयर किया है. एक्ट्रेस का ये वीडियो काफी फनी है, जिसे देख आप हंस-हंस कर लोटपोट हो जाएंगे. सुरभि ज्योति ने जो वीडियो शेयर किया है. उसमें वो लव के ओल्ड वर्जन और न्यू वर्जन को लेकर एक्ट कर रही हैं.


फैंस को सुरभि का ये अंदाज खूब पसंद आ रहा है. सुरभि ज्योति ने कुछ देर पहले ही अपनी वीडियो को शेयर किया है. इतनी देर में ही एक लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. इसी से अंदाजा लगा सकते हैं कि फैंस उनकी वीडियो को कितना पसंद कर रहे हैं. वर्क फ्रॉन्ट कि बात करें तो जल्द ही सुरभि ज्योति कुबूल है 2 में नजर आने वाली हैं.


Next Story