मनोरंजन

क्रूज ड्रग्स पार्टी: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन से NCB की पूछताछ जारी

jantaserishta.com
3 Oct 2021 8:49 AM IST
क्रूज ड्रग्स पार्टी: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन से NCB की पूछताछ जारी
x

नई दिल्ली: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने शनिवार को मुंबई से गोवा जा रही एक क्रूज शिप में ड्रग्स पार्टी का भंडाफोड़ किया है. इस मामले में एनसीबी ने अब तक 8 लोगों को हिरासत में लिया गया है. जिन लोगों को हिरासत किया गया है, उनमें एक बॉलीवुड स्टार का बेटा भी शामिल है. उससे एनसीबी के अधिकारियों ने पूछताछ की.

सूत्रों ने बताया कि पूछताछ के दौरान बॉलीवुड स्टार के बेटे ने बताया है कि उसे गेस्ट के रूप में बुलाया गया था और उसने पार्टी में शामिल होने के कोई पैसा नहीं दिया. बताया जा रहा है कि उसने ये भी दावा किया है कि ऑर्गनाइजर ने उसके नाम पर बाकी लोगों को इनवाइट किया था. एनसीबी से जुड़े सूत्रों से ये भी पता चला है कि जिन लोगों को हिरासत में लिया गया है, उनके पास से रोलिंग पेपर भी मिले हैं.


एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने बताया कि इस मामले में अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इनमें जितने लोग गिरफ्तार किए गए हैं, उनमें एक बड़े बॉलीवुड स्टार का बेटा भी शामिल है. वानखेड़े ने बताया कि बॉलीवुड स्टार के बेटे से भी इस सिलसिले में पूछताछ की जा रही है. साथ ही क्रूज के मालिक को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है. इस मामले के सामने आने के बाद कई विदेशी नागरिकों समेत और दूसरे इवेंट ऑर्गेनाइजर भी रडार पर आ गए हैं.





jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story