क्रूज ड्रग्स केस: नया गवाह आया सामने, शाहरुख खान के बेटे आर्यन को लेकर किया बड़ा खुलासा

फाइल फोटो
मुंबई: क्रूज ड्रग्स केस मामले में अब एक और नया गवाह सामने आया है और उसने दावा किया है कि इस मामले में आर्यन खान को फंसाया गया और उससे पैसे कमाने की कोशिश की जा रही थी. महाराष्ट्र के धुले में रहने वाले विजय पगारे नाम के शख्स ने मुंबई पुलिस की एसआईटी के सामने अपना बयान दर्ज कराया है. उसने ये भी बताया है कि मनीष भानुशाली, सैम डिसूजा और केपी गोसावी क्रूज पर छापेमारी से पहले कई मौकों पर सुनील पाटिल से मिले थे. सुनील पाटिल का नाम शनिवार को बीजेपी नेता मोहित भारतीय ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लिया था और उसे एनसीपी का करीबी बताया था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





