मनोरंजन

वरुण और कियारा की एक झलक के लिए उमड़ी भीड़

Neha Dani
14 Jun 2022 4:43 AM GMT
वरुण और कियारा की एक झलक के लिए उमड़ी भीड़
x
जियो 24 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के किए तैयार है।

बीते दिन फिल्म जुगजुग जियो की स्टार कास्ट थाने शहर के कोरम मॉल में फिल्म प्रचार के लिए गई थी। वरूण और कियारा ने अपने सोशल मिडिया से इतवार की शाम मॉल में आने की जानकारी दी थी जिससे प्रशंसक काफी उत्सुक हो गए और मॉल में काफी भीड़ उमड़ गई।



लोग उत्साह से इतने बेकाबू हो गए थे की वरूण को खुद माइक हाथ में लेकर उनसे शांत रहने की बिनती करनी पड़ी। उसके बाद तो वरूण और कियारा के साथ प्रशंसक भी जुगजुग जियो के गानों पर थिरकने लगे। बता दे की इस फिल्म का तीसरा गाना दुपट्टा भी कल ही रिलीज हुआ है और कुछ घंटों में ही लोगों चार्टबस्टर पर धूम मचा रहा है।
राज मेहता निर्देशित, वरुण धवन, कियारा आडवाणी, अनील कपूर, नीतू कपूर, मनीष पॉल, प्राजक्ता कोली अभिनीत फिल्म जुगजुग जियो 24 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के किए तैयार है।


Next Story