मनोरंजन

मुंबई के इस थिएटर में Jawan को देखने के लिए उमड़ पड़ा दर्शकों का सैलाब

Tara Tandi
7 Sep 2023 7:20 AM GMT
मुंबई के इस थिएटर में Jawan को देखने के लिए उमड़ पड़ा दर्शकों का सैलाब
x
मुंबई के इस थिएटर में Jawan को देखने के लिए उमड़ पड़ा दर्शकों का सैलाबशाहरुख खान की साल 2023 की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जवान' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। किंग खान की फिल्म का क्रेज फैंस के बीच सिर चढ़कर बोल रहा है और फैंस फिल्म की रिलीज का जमकर जश्न मना रहे हैं। मुंबई के गेयटी सिनेमा के बाहर सुबह 6 बजे शो शुरू होते ही फैन्स ने ढोल-नगाड़ों के साथ 'जवान' की रिलीज का स्वागत किया। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
आपको बता दें कि मुंबई के प्रतिष्ठित सिनेमा हॉल गेयटी के इतिहास के पिछले 50 वर्षों में पहली बार किसी फिल्म (जवान) का फर्स्ट डे फर्स्ट शो सुबह 6 बजे निर्धारित किया गया है। शाहरुख खान के फैन क्लब 'एसआरके यूनिवर्स' द्वारा आयोजित गेयटी सिनेमा में सुबह 6 बजे के शो को मुंबई और मुंबई के बाहर से सैकड़ों लोगों ने देखा। इसके साथ ही बॉलीवुड के बादशाह के तमाम फैंस ने ढोल की थाप पर डांस कर जवान की रिलीज का जश्न मनाया।
इस दौरान कुछ ऐसे फैंस भी नजर आए जो शाहरुख खान के स्टाइल में अपने घायल मुंह पर पट्टी बांधकर फिल्म 'जवान' देखने पहुंचे। जवान की रिलीज़ के जश्न के दौरान, कई प्रशंसकों को 'जवान' और शाहरुख की तस्वीर वाली टी-शर्ट पहने देखा गया, जबकि कई ने 'जवान' लिखे बैनर ले रखे थे। आपको बता दें कि सभी फैंस सुबह 4 बजे से ही सिनेमा हॉल के बाहर जुटने शुरू हो गए थे। फैंस की इस दीवानगी को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि 'पठान' के बाद शाहरुख खान की 'जवान' भी इतिहास रचेगी।
आपको बता दें कि शाहरुख खान की 'जवान' की बंपर एडवांस बुकिंग हो चुकी है। ऐसे में उम्मीद है कि यह पहले ही दिन रिकॉर्ड तोड़ देगी। यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज की गई है। जवान में शाहरुख खान के अलावा नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, सुनील ग्रोवर, योगी बाबू और रिद्धि डोगरा भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म एटली द्वारा निर्देशित और रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है।
Next Story