मनोरंजन

Crime thriller series जो आपको जरूर देखनी चाहिए

Uma Verma
22 March 2025 10:23 AM IST
Crime thriller series जो आपको जरूर देखनी चाहिए
x

मुंबई | क्राइम थ्रिलर सीरीज की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। ‘खाकी- द बंगाल चैप्टर’ ने दर्शकों के बीच खूब सुर्खियां बटोरी, लेकिन ऐसी कई और वेब सीरीज हैं, जो सस्पेंस और रियलिस्टिक क्राइम स्टोरीज़ के लिए जानी जाती हैं। आइए जानते हैं कुछ बेहतरीन क्राइम थ्रिलर सीरीज के बारे में, जो आपको स्क्रीन से बांधे रखेंगी।

1. दिल्ली क्राइम

इस सीरीज ने एमी अवॉर्ड जीता और दिल्ली पुलिस की सच्ची घटनाओं पर आधारित इसकी कहानी दर्शकों को झकझोर कर रख देती है। शेफाली शाह के दमदार अभिनय ने इसे और भी प्रभावी बना दिया।

2. सेक्रेड गेम्स

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और सैफ अली खान की इस सीरीज ने भारतीय वेब सीरीज की दुनिया में क्रांति ला दी। मुंबई के अपराध जगत और पॉलिटिकल थ्रिलर का अनोखा मिश्रण इसे शानदार बनाता है।

3. अपराध

रियल-लाइफ क्राइम स्टोरीज़ पर आधारित यह सीरीज अपराध की गहरी परतों को खोलती है। हर एपिसोड में एक नया केस देखने को मिलता है, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखता है।

4. पाताल लोक

इस सीरीज में अपराध की दुनिया का एक गहरा और डार्क पक्ष दिखाया गया है। जयदीप अहलावत की दमदार एक्टिंग और थ्रिलिंग स्टोरी इसे खास बनाती है।

5. मुम्बई डायरीज

यह सीरीज 26/11 के हमले पर आधारित है, जिसमें एक इमरजेंसी अस्पताल के डॉक्टरों की संघर्षभरी कहानी को दिखाया गया है। इमोशन और सस्पेंस का जबरदस्त तालमेल इसे देखने लायक बनाता है

अगर आपको ‘खाकी-द बंगाल चैप्टर’ पसंद आई, तो ये क्राइम थ्रिलर सीरीज भी आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए।


Next Story