मनोरंजन

हाय गर्मी सॉन्ग पर क्रिकेटर की पत्नी हसीन जहां ने लगाए ठुमके, देखें वीडियो

Nil dhankar
10 Jan 2022 5:34 PM IST
हाय गर्मी सॉन्ग पर क्रिकेटर की पत्नी हसीन जहां ने लगाए ठुमके, देखें वीडियो
x

क्रिकेटर शमी अहमद (Shami Ahmad) की पत्नी हसीन जहां (Hasin Jahan) अपने एक वीडियो को लेकर फिर से सुर्खियों में आ गई है. हसीन जहां (Hasin Jahan Dance) इस वीडियो में नोरा फतेही (Nora Fatehi) के मशहूर गाने 'हाय गर्मी (Haye Garmi)' पर जबरदस्त डांस करती दिखाई दे रही हैं. हसीन जहां इस वीडियो में अकेले नहीं बलिक किसी शख्स के साथ थिरकती दिखाई दे रही हैं. हसीन जहां का ये अंदाज सोसल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है.

हसीन जहां (Hasin Jahan Instagram) ने ये वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है. इस वीडियो की शुरुआत होती है एक आवाज से जिसमें सुनाई पड़ता है कि, भाई कल तुझे किना बुखार था. जिसके बाद नोरा फतेही का गाना शुरु हो जाता है. जिस पर हसीन जहां एक्टिंग करती नजर आती हैं. सीन के इस वीडियो पर कई लोगों ने कई मजेदार कमेंट्स भी किए. ज्यादातर लोगों ने उनके इस वीडियो पर मोहम्मद शमी को लेकर कमेंट किए. किसी ने उन्हें शमी के पास लौटने की सलाह दी तो किसी ने उनसे कहा कि शमी भाई की याद आने लगी क्या.

बता दें कि हसीन जहां अक्सर अपने वीडियो की वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती हैं. साल 2018 में हसीन जहां ने मोहम्मद शमी पर फिक्सिंग और घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे. हालांकि जांच के बाद बीसीसीआई ने शमी को मैच फिक्सिंग मामले में क्लीन चिट दे दी थी. उस वक्त दोनों के बीच का विवाद काफी सुर्खियों में रहा था. इस विवाद के बाद से हसीन जहां और मोहम्मद शमी अलग-अलग रहते हैं.

हसीन ने शमी अहमद के कैरेटर और उनके खेल पर भी कुछ समय पहले सवालिया निशान लगा दिया था. हालांकि अब शमी और हसीन दोनों ही एक दूसरे से अलग अपनी लाइफ इंजॉय कर रहे हैं. बता दें कि हसीना जहां सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर कर रहती हैं.


Next Story