मनोरंजन

क्रिकेटर विराट कोहली और सोनाक्षी सिन्हा इस अंदाज़ में डांस सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो

Kajal Dubey
24 Feb 2023 6:11 PM GMT
क्रिकेटर विराट कोहली और सोनाक्षी सिन्हा इस अंदाज़ में  डांस सोशल मीडिया पर वायरल हो रही  वीडियो
x

फाइल फोटो 

विराट कोहली को पंजाबी गाने काफी पसंद



जनता से रिश्ता वेबडेस्क | क्रिकेटर विराट कोहली और सोनाक्षी सिन्हा का एक पुराना डांस वीडियो वायरल हो रहा है। दोनों ने क्रिकेटर रोहित शर्मा की शादी में साड़ी का फॉल सा गाने पर शानदार डांस किया था। अब दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर एक फैन पेज ने शेयर किया है। इसमें दोनों मजेदार अंदाज में डांस करते हुए देखे जा सकते हैं।
विराट कोहली ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं
विराट कोहली जहां एक और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं, वहीं, उनका डांसिंग स्किल्स अब फैंस को देखने मिला है। रोहित शर्मा ने दिसंबर 2015 में शादी की थी। अब उस समय का यह वीडियो वायरल हो रहा है। विराट कोहली और सोनाक्षी सिन्हा के फैंस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं। बहुत कम लोगों को पता है कि विराट कोहली डांसिंग के अलावा सिंगिंग भी करते हैं। उन्होंने अपनी शादी की रिसेप्शन पार्टी में 2017 में एक शानदार गाना भी गाया था।
विराट कोहली कई बार मैदान पर भांगड़ा करते नजर आते हैं
विराट कोहली को पंजाबी गाने काफी पसंद हैविराट कोहली को पंजाबी गाने काफी पसंद है। वह गुरदास मान के काफी बड़े फैंस है। गुरदास मान ने उनकी शादी में परफॉर्म किया था। विराट कोहली कई बार मैदान पर भांगड़ा करते नजर आते हैं। विराट कोहली इन दिनों ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले टेस्ट मैचों में भारत की ओर से खेल रहे हैं। इन दिनों वह फॉर्म में नहीं है। इसके चलते फैंस एक्स्पेक्ट कर रहे हैं कि वह आगामी इनिंग में अच्छी बैटिंग करेंगे। चार मैचों की टेस्ट मैच सीरीज में भारत 2-0 से लीड कर रहा है।
सोनाक्षी सिन्हा ने शाहिद कपूर के साथ गाने पर डांस किया था
सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्म अभिनेता शाहिद कपूर के साथ साड़ी का फॉल सा गाने पर डांस किया था। इसपर दोनों ने शानदार डांस किया था। उनका यह वीडियो वायरल हो रहा है। इसपर फैंस भी दिल खोलकर कमेंट्स कर रहे है।
Next Story