अभिनेत्री कंगना रनौत होंगी गिरफ्तार? कोर्ट ने इस मामले में दिया एफआईआर दर्ज करने का आदेश

फाइल फोटो
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ मुंबई की बांद्रा कोर्ट ने एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं. कंगना रनौत पर सांप्रदायिक नफरत फैलाने के आरोप है जिसके चलते उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए कहा है.
ये हैं आरोप
महोम्मद साहिल अशरफ अली सैय्य नाम के एक शख्स ने कंगना के खिलाफ मुंबई की बांद्रा कोर्ट में अर्जी लगाते हुए कहा था कि कंगना रनौत अपने ट्वीट के जरिए बॉलीवुड में हिंदू-मुस्लिम समुदाय में झगड़ा कराने की कोशिश करती हैं. उनका कहना है कि कंगना दोनों समुदायों के बीच नफरत को बढ़ावा देती हैं. ऐसे में कंगना पर सांप्रदायिकता को बढ़ावा देने का आरोप हैं जिसके चलते बांद्रा कोर्ट में कंगना के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दे दिए हैं.
हो सकती है गिरफ्तारी
इस शख्स ने कोर्ट में कंगना के काफी सारे ट्वीट भी रखे थे. सीआरपीसी की धारा 156 (3) के तरह कंगना के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा सकती हैं. एफआईआर के बाद कंगना से पूछताछ होगी और अगर कंगना के खिलाफ पुख्ता सबूत मिलते हैं कि उनकी गिरफ्तारी भी हो सकती है.
ट्वीट रहते हैं वायरल
बता दें कि कंगना रनौत अक्सर ही अपने ट्वीट को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. अपने ट्वीट के चलते कंगना अक्सर विवादों में रहती हैं. वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना बहुत जल्द आने वाली फिल्म 'थलाइवी' में दिखाई देने वाली हैं. ये फिल्म जयललिता की बायोपिक फिल्म है जिसमें कंगना उनके किरदार में दिखाई देने वाली हैं, फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज किया जा चुका है जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





