मनोरंजन

कोर्ट ने जारी किया सिंगर यो यो हनी सिंह को नोटिस, जानिए क्यों हुआ ये एक्शन

HARRY
15 Sep 2021 1:39 PM GMT
कोर्ट ने जारी किया सिंगर यो यो हनी सिंह को नोटिस, जानिए क्यों हुआ ये एक्शन
x

मुंबई. सिंगर और बॉलीवुड एक्टर हृदेश सिंह उर्फ यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) को दिल्ली की एक कोर्ट (Delhi Court) ने बुधवार को नोटिस जारी किया है. उनकी पत्नी शालिनी तलवार (Shalini Talwar) के नए आवेदन पर कोर्ट ने उन्हें यह नोटिस जारी किया है. इस आवेदन में शालिनी ने संयुक्त अरब अमीरात में हनी सिंह या उनकी कंपनियों के स्वामित्व वाली अचल और चल संपत्ति को तीसरे पक्ष को बेचने से रोकने की मांग की गई है.

गौरतलब है कि हिर्देश सिंह उर्फ यो यो हनी सिंह और तलवार 23 जनवरी, 2011 को वैवाहिक बंधन में बंधे थे। तलवार ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि हनी सिंह ने पिछले 10 वर्षों में उन्हें शारीरिक प्रताड़ना दी। साथ ही कहा कि सिंह ने उनके साथ धोखा किया।

Next Story