मनोरंजन

देश की पहली लेस्बियन फिल्म: सीन्स देख छूट जाएगा पसीना, अब तक की सबसे बोल्ड फिल्म का ट्रेलर 2 रिलीज

jantaserishta.com
23 March 2022 2:30 PM IST
देश की पहली लेस्बियन फिल्म: सीन्स देख छूट जाएगा पसीना, अब तक की सबसे बोल्ड फिल्म का ट्रेलर 2 रिलीज
x

नई दिल्ली: डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा की फिल्म खतरा डेंजरस का ट्रेलर 2 रिलीज हो गया है. ये भारत की पहली लेस्बियन क्राइम एक्शन ड्रामा फिल्म होगी. फिल्म 8 अप्रैल 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इंटेंस रोमांस, क्राइम और सस्पेंस से भरी इस फिल्म का ट्रेलर हद से ज्यादा बोल्ड है.

फिल्म में रोमांटिक सीन्स की भरमार है. किसिंग सीन्स से लेकर बेडरूम रोमांस तक, मानो बोल्डनेस की सभी हदें पार हो गई हैं. इंटीमेसी और एडल्ट कंटेंट की वजह से मूवी को A सर्टिफिकेट मिला है. फिल्म की कहानी दो फीमेल्स की है, जिन्हें आपस में प्यार हो जाता है. वो होमोसेक्सुअल रिलेशनशिप में रहती हैं. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें साउथ फिल्मों की हॉट और सेंसेशनल डीवा अप्सरा रानी और नैना गांगुली लीड रोल निभा रही हैं.
इसे अब तक की सबसे बोल्ड फिल्म कहा जा रहा है. मूवी का ट्रेलर सामने आने के बाद ये बात काफी हद तक सही साबित होती है. इस मूवी को लेकर काफी बज भी बना हुआ है. इसे रामगोपाल वर्मा ने बनाया है. मूवी के पोस्टर्स भी काफी बोल्ड हैं.
फिल्म खतरा डेंजरस में बोल्डनेस को देख आपके पसीने छूट जाएंगे. लिप लॉक होने से लेकर इंटीमेट सीन्स तक, सभी एक्सट्रीम है. इस मूवी को सॉफ्ट पोर्न कहना गलत नहीं होगा. वैसे मूवी को लोगों का खुलकर सपोर्ट भी मिल रहा है. लोगों का कहना है कि प्यार प्यार होता है. कईयों ने फिल्म की थीम को शानदार बताया है. अब फिल्म की रिलीज के बाद ही पता चलेगा कि मूवी कैसा कमाल करती है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story