मनोरंजन

काउच एक्सपीरियंस: तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम एक्ट्रेस ने खोला राज, कहा- मैंने उसे धक्का दिया...

jantaserishta.com
23 July 2021 10:52 AM IST
काउच एक्सपीरियंस: तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम एक्ट्रेस ने खोला राज, कहा- मैंने उसे धक्का दिया...
x

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम एक्ट्रेस आराधना शर्मा अपने फोटोशूट की वजह से काफी चर्चा में रहती हैं. शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के बाद से उन्हें काफी नेम-फेम मिला. अब एक्ट्रेस ने कास्टिंग काउच के बुरे एक्सपीरियंस के बारे में बात की है.

ETimes TV से बातचीत में आराधना शर्मा ने कहा- "एक हादसा मेरे साथ हुआ था और उसे मैं अपनी पूरी जिंदगी में कभी नहीं भूल सकती. ये 4-5 साल पहले हुआ था. तब मैं पुणे में पढ़ रही थी.'
'ये मेरे होमटाउन रांची में हुआ. एक इंसान था जो मुंबई में कास्टिंग कर रहा था. मैं पुणे में मॉडलिंग असाइनमेंट कर रही थी और इसलिए थोड़ी बहुत फेमस थी.'
एक्ट्रेस ने बताया- 'मैं रांची गई, जैसा कि उस शख्स ने कहा कि वो कुछ रोल के लिए कास्टिंग कर रहा है. हम एक रूम में स्क्रिप्ट पढ़ रहे थे, उसने मुझे छूने की कोशिश की. मैं समझ नहीं पाई कि क्या हो रहा है. मुझे बस इतना याद है कि मैंने उसे धक्का दिया और दरवाजा खोलकर भाग गई.'
'कुछ दिनों तक ये मैं किसी को नहीं बता पाई. जो स्क्रिप्ट मैं पढ़ रही थी वो एक लव सीन था. ये बहुत बुरा था. इस हादसे के बाद से मुझे किसी पर विश्वास करने में दिक्कत होने लगी. मैं किसी मर्द के साथ एक अकेले कमरे में रुक नहीं सकती. मैं अपने पापा के साथ भी नहीं रह सकती. ये मेरे साथ हुआ. तब शायद मैं 19-20 साल की होंगी.'
आराधना ने कहा, 'मैं किसी को मुझे छूने नहीं दे सकती थी. मुझे बहुत बुरा लगता था. ये मेरे लिए बहुत बुरा एक्सपीरियंस था. मैं और मेरी मां उसे सामने लाना चाहते थे लेकिन फिर मेरे परिवार वाले रुक गए.'
बता दें कि एक्ट्रेस को स्पिलिस्टविला में भी देखा गया था. स्पिलिस्टविला के बाद उन्होंने कई चैलेंजेस का भी सामना किया. उन्होंने कहा- मैंने अब तक खुद को काफी बदल लिया है लेकिन शुरुआत में मैं मानसिक रूप से काफी कमजोर था. लोगों की राय सुनकर मैं प्रभावित हो जाती थी. स्प्लिट्सविला करते समय काफी निगेटिविटी फेस की.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story