मनोरंजन

कोरोना संक्रमित करीना कपूर का पोस्ट, लिखा- I HATE YOU!

jantaserishta.com
18 Dec 2021 10:49 AM IST
कोरोना संक्रमित करीना कपूर का पोस्ट, लिखा- I HATE YOU!
x

कोरोना वायरस का डर अभी खत्म भी नहीं हुआ था कि बॉलीवुड में इस वायरस ने दोबारा दस्तक दे दी है. करीना कपूर, अमृता अरोड़ा, सीमा खान, महीप कपूर समेत कई अन्य सेल‍िब्रिटीज कोव‍िड-19 से संक्रमित हो गए हैं. सभी क्वारनटीन में हैं. क्वारनटीन क्या होता है और इसमें कैसा एहसास होता है, ये अब तक सभी लोगों को पता चल चुका है. ऐसे में दो छोटे बच्चों की मां करीना के लिए ये समय कितना मुश्क‍िल होगा, ये भी समझा जा सकता है.

करीना कपूर क्वारनटीन में बहुत परेशान हैं. वे अपने दोनों बेटों तैमूर और जेह को मिस कर रही हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा 'कोव‍िड मैं तुमसे नफरत करती हूं...मैं अपने बच्चों को मिस कर रही हूं, पर जल्द ही इस वायरस से निपट लूंगी.' 10 महीने के जेह और पांच साल के तैमूर अपने पापा और नैनीज के साथ हैं. दोनों बच्चों के ब‍िना लाज‍िमी है करीना को दिन बड़ी मुश्क‍िल से गुजर रहा होगा.
करीना ने गुरुवार को भी एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें वे दूर-दूर से ही सही अपने पति सैफ अली खान से मिलती नजर आईं. इस फोटो में सैफ अली खान अपने घर के सामने वाली टेरिस पर खड़े कॉफी पी रहे थे. दूर से वे करीना संग कॉफी डेट एंजॉय कर रहे हैं. पोस्ट में करीना कपूर ने लिखा- ओके तो हम लोग आज भी कोरोना के समय में एक दूसरे के प्यार में हैं. इसे बिल्कुल ना भूलें. ये छुपा हुआ है.
करीना का जो हाल है, ऐसा ही हाल पिछले साल मलाइका अरोड़ा का भी हुआ था. वे तस्वीरों के जर‍िए बताती थीं क‍ि क्वारनटीन में रहकर वे अपने बेटे अरहान खान और अपने पेट डॉग को कितना मिस कर रही थीं. अच्छी बात ये है कि इस बार मलाइका, करीना समेत अन्य लोगों के साथ पार्टी में होने के बावजूद कोरोना संक्रमण से बच गईं. उनकी अहन अमृता कोरोना पॉज‍िट‍िव हैं जबक‍ि मलाइका की रिपोर्ट निगेट‍िव आई है. शनाया कपूर, तनीशा मुखर्जी भी कोव‍िड की चपेट में हैं.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story