मनोरंजन
अभिनेता शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की जमीन डील पर विवाद
jantaserishta.com
2 Sept 2025 1:34 PM IST

x
यही नहीं, जो दस्तावेज जमा किए गए हैं उनमें सुहाना को किसान दिखाया गया है.
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान इन दिनों अपनी फिल्म 'किंग' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म से उनका थिएट्रिकल डेब्यू होने वाला है। कुछ समय पहले अभिनेत्री ने अलीबाग में जमीन खरीदी थी, इस जमीन पर एक विवाद हो गया है।
बताया जा रहा है कि इसे सुहाना खान ने बिना सरकार की अनुमति के खरीदा है। दरअसल, सुहाना खान ने अलीबाग के थाल गांव में मई 2023 में 12 करोड़ रुपए की जमीन खरीदी थी। इसके लिए एक्ट्रेस ने स्टाम्प ड्यूटी भी दी। मगर अब कहा जा रहा है कि यह डील सही नहीं है। असल में ये जमीन सरकार ने किसानों को खेती के लिए दी थी और सुहाना खान ने बिना अनुमति इसे खरीद लिया।
यही नहीं, जो दस्तावेज जमा किए गए हैं उनमें सुहाना को किसान दिखाया गया है। इस प्रॉपर्टी को देजा वू प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर पंजीकृत किया गया है। यह कंपनी गौरी खान के परिवार की है, जिसमें वह और उनकी भाभी डायरेक्टर हैं।
अब इस मामले में अलीबाग तहसीलदार से निष्पक्ष जांच रिपोर्ट मांगी गई है। इसका आदेश रेजिडेंट डिप्टी कलेक्टर ने जारी किया है। यही नहीं, इस प्रॉपर्टी को खरीदने के बाद सुहाना खान के नाम पर वहां पर समंदर किनारे 10 करोड़ रुपये की एक और प्रॉपर्टी खरीदी थी। अभी तक सुहाना खान या शाहरुख खान की तरफ से इस पर कोई बयान सामने नहीं आया है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो सुहाना ओटीटी पर आर्चीज से डेब्यू कर चुकी हैं, तो अब डैड शाहरुख खान के साथ जल्द ही पर्दे पर दिखाई देंगी। डायरेक्शन सिद्धार्थ आनंद का है, जिन्होंने शाहरुख की पठान का निर्देशन किया था। उनके अलावा मूवी में अभिषेक बच्चन, जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर, अरशद वारसी, जयदीप अहलावत और अभय वर्मा जैसे सितारे हैं। इसे अगले साल रिलीज किया जा सकता है। फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग जारी है। इसमें अभिषेक बच्चन विलेन के रोल में दिखाई देंगे।
Tagsसुहाना खान की अलीबाग जमीन डील पर विवादसुहाना खानअलीबाग जमीन डीलजमीन डीलControversy over Suhana Khan's Alibaug land dealSuhana KhanAlibaug land dealland deal
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





