मनोरंजन

सिंगर सुखविंदर सिंह के गाने पर विवाद, जूते पहनकर 'हनुमान चालीसा' पर किया डांस, सफाई भी दी

jantaserishta.com
29 March 2022 5:34 PM IST
सिंगर सुखविंदर सिंह के गाने पर विवाद, जूते पहनकर हनुमान चालीसा पर किया डांस, सफाई भी दी
x
गायक सुखविंदर सिंह अपने नए डांस वीडियो को लेकर विवादों में फंस गए हैं.

वाराणसी: कोरोना काल के बाद एक बार फिर धर्म की नगरी काशी की रौनक लौटती दिख रही है. बॉलीवुड फिल्मों और गानों की शूटिंग वाराणसी में गंगा घाट और चुनिंदा लोकेशन पर दिखने लगी है. गायक सुखविंदर सिंह अपने नए डांस वीडियो को लेकर विवादों में फंस गए हैं.

वाराणसी के चेतसिंह घाट पर मशहूर गायक, गीतकार और संगीतकार सुखविंदर सिंह अपने आने वाले म्यूजिक वीडियो 'हनुमान चालीसा' पर डांस कर रहे थे. इस दौरान वे जूते पहने दिखे. हनुमान चालीसा के फिल्मांकन के दौरान सुखविंदर सिंह के साथ उनके दर्जनों को-आर्टिस्ट भी पैरों में जूते पहने नजर आए. इस बारे में सुखविंदर सिंह ने भी दो टूक जवाब दिया कि ऐसा करने से भावना कम होती है तो आप प्रूफ करिए. हमारा मकसद भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं है.
हनुमान चालीसा की चौपाइयों की गूंज, हांथों में भगवा झंडा और डांस करते तमाम कलाकारों के साथ गंगा घाट पर मशहूर गायक, संगीतकार और गीतकार सुखविंदर सिंह. यह नजारा वाराणसी के गंगा किनारे चेतसिंह घाट का था. लेकिन सुखविंदर सिंह के नए म्यूजिक वीडियो 'हनुमान चालीसा' की शूटिंग के दौरान जो बात सबसे ज्यादा नोटिस की गई वो ये थी कि सुखविंदर सिंह और उनके साथ दर्जनों को-आर्टिस्ट हनुमान चालीसा पर डांस के दौरान जूते भी पहने हुए थे.
इस विवाद पर सुखविंदर सिंह का भी रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने कहा- हमारा मकसद भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं है. सुखविंदर सिंह का ये गाना 7 अप्रैल को रिलीज होगा. सुखविंदर सिंह ने द कश्मीर फाइल्स पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के बयान पर भी रिएक्ट किया. अरविंद केजरीवाल के यूट्यूब पर फिल्म डालने पर सुखविंदर सिंह ने कहा कि जिनका मन हो वे थियेटर में लाए या यूट्यूब पर लाए.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story