मनोरंजन

'आदिपुरुष' पर थमता नहीं दिख रहा विवाद

HARRY
19 Jun 2023 4:56 PM GMT
आदिपुरुष पर थमता नहीं दिख रहा विवाद
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | प्रभास स्टारर 'आदिपुरुष' लगातार विवादों में हैं। इसके टीजर के समय से शुरू हुआ हंगामा अब फिल्म की रिलीज के बाद भी लगातार जारी है। फिल्म के संवाद सुनकर लोग 'आदिपुरुष' का जमकर विरोध कर रहे हैं। फिल्म के डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर शुक्ला को लगातार आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। कई सेलेब्स समेत राजनेता अब तक इस फिल्म पर निशाना साध चुके हैं।

विवाद बढ़ता देख मनोज मुंतशिर ने अपनी जान के खतरे की आशंका को देखते हुए मुंबई पुलिस से सुरक्षा मुहैया कराने की गुहार लगाई थी। जानकारी के मतुाबिक स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अब पुलिस ने उन्हें सुरक्षा प्रदान कर दी है। पुलिस का कहना है कि वह इस मामले की फिलहाल जांच कर रही है।

बता दें कि 16 जून को रिलीज हुई 'आदिपुरुष' को देखने के बाद दर्शकों को इसके संवाद बिल्कुल भी पसंद नहीं आए हैं। लोगों ने डायलॉग की भाषा पर कड़ी आपत्ति जताई है। वहीं, फिल्म के लेखक मनोज ने जब इस पर सफाई देते हुए कहा कि इसके संवाद को आज के दर्शकों के हिसाब से लिखा गया है तो उनके इस बयान पर लोगों का गुस्सा और ज्यादा फूट पड़ा।

Next Story