भारत

कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश को बर्बाद कर दिया: भाजपा आईटी सेल हेड अमित मालवीय

jantaserishta.com
3 Oct 2023 10:50 AM IST
कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश को बर्बाद कर दिया: भाजपा आईटी सेल हेड अमित मालवीय
x
नई दिल्ली: भाजपा ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर राज्य की वित्तीय हालत को खस्ता करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश को बर्बाद कर दिया है।
भाजपा आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने शहरी स्थानीय निकायों से 50 प्रतिशत अनुदान सहायता वापस लेने के हिमाचल सरकार के आदेश से जुड़े खबर को शेयर करते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा कि, "वित्तीय रूप से तंगी से जूझ रहे हिमाचल ने अपने 60 शहरी स्थानीय निकायों से 50 प्रतिशत अनुदान सहायता वापस लेने के आदेश जारी किए हैं, जो कुल 143.8 करोड़ है।
" मालवीय ने बड़ा आरोप लगाते हुए आगे कहा कि, यह अनुदान सहायता इस दलील पर वापस लेने के आदेश जारी किए गए हैं कि यह वार्षिक वित्त पोषण के बजाय, मासिक अनुदान जारी किया जाएगा। भाजपा नेता ने आगे यह भी कहा कि, "कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश को बर्बाद कर दिया। "
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story