मनोरंजन

परिणीति और राघव की शादी का पूरा कार्यक्रम आया सामने

Manish Sahu
13 Sep 2023 1:50 PM GMT
परिणीति और राघव की शादी का पूरा कार्यक्रम आया सामने
x
मनोरंजन: एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा फिल्म 'मिशन रानीगंज' की शूटिंग में बिजी थीं जो कि अब लगभग पूरी हो चुकी है। फिलहाल वह अपने परिवार वालों के साथ वक्त बिता रही हैं। परिणीति और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता राघव चड्ढा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने वाले हैं। शादी की सारी डिटेल्स सामने आ गई हैं। यहां तक कि शादी के कार्ड भी बांट दिए गए हैं।
जल्द ही परिणीति और राघव अपने परिवार वालों के साथ शादी के लिए उदयपुर रवाना होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी उदयपुर के होटल लीला पैलेस में होगी। दोनों 24 सितंबर को सात फेरे लेंगे और शादी की रस्में एक दिन पहले से ही शुरू हो जाएंगी। मैरिज कार्ड के अनुसार 23 सितंबर की सुबह 10 बजे चूड़ा सेरेमनी होगी। 24 सितंबर को दोपहर 1 बजे ताज लेक पैलेस पर राघव की सेहराबंदी होगी।
दोपहर 2 बजे होटल से बारात निकलेगी। लीला पैलेस में दोपहर 3:30 बजे जयमाला कार्यक्रम होगा। शाम 4 बजे कपल के सात फेरे होंगे। इसके बाद परिणीति की 6 बजे विदाई होगी। चंडीगढ़ के होटल ताज में 30 सितंबर को रिसेप्शन रखा गया है। परिणीति और राघव ने 13 मई को सगाई कर रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया था। सगाई का फंक्शन दिल्ली के कपूरथला हाउस में हुआ था। फंक्शन में सिर्फ परिवार के लोग और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। हालांकि शादी की तारीख को लेकर अभी तक दोनों की तरफ से ही आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
साउथ एक्टर अशोक सेल्वन ने एक्ट्रेस कीर्ति पांडियन से गुपचुप शादी रचाकर सबको हैरान कर दिया है। शादी के बाद कपल ने अपनी वेडिंग फोटोज फैंस के साथ शेयर की है, जिसे देख लोग चकित हैं। हालांकि वे एक नई शुरुआत के लिए उन्हें बधाई भी दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर फोटोज वायरल हो रही हैं। कहा जा रहा है कि इनकी शादी में बेहद करीबी लोग ही मौजूद रहे थे। कुछ महीने पहले ही इनकी सगाई हुई थी।
दोनों ने बेहद करीबी परिजनों की मौजूदगी में एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई थी। इसी तरह शादी के समारोह को भी बेहद निजी रखा गया। दोनों ने तिरुनेलवेली के बालयांगोट्टई के पास आज बुधवार (13 सितंबर) को सात फेरे लिए हैं। कहा जा रहा है कि वे चेन्नई में एक भव्य रिसेप्शन करेंगे, जिसमें तमिल फिल्म इंडस्ट्री के तमाम दिग्गज कलाकारों को आमंत्रित किया जाएगा।
अशोक की फिल्म ‘पोर थोजिल’ एक ब्लॉकबस्टर हिट थी जिसने बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। अब उनकी ‘सबा नायगन’ फिल्म साल के अंत में रिलीज होगी। दूसरी ओर अभिनेता व राजनेता अरुण पांडियन की बेटी कीर्ति को थ्रिलर ‘अंबिरकिनियाल’ और ‘ब्लू स्टार’ फिल्मों से पहचान मिली। उनकी अगली तमिल फिल्म ‘कोनजम पेसिनाल येन्ना’ है।
Next Story