मनोरंजन

अभिनेता रजत बेदी के खिलाफ शिकायत दर्ज, राह चलते एक शख्स को कार से मारा टक्कर

Shiddhant Shriwas
7 Sept 2021 10:28 AM IST
अभिनेता रजत बेदी के खिलाफ शिकायत दर्ज, राह चलते एक शख्स को कार से मारा टक्कर
x
अभिनेता रजत बेदी के खिलाफ मुंबई के डीएन नगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज हुई है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अभिनेता रजत बेदी के खिलाफ मुंबई के डीएन नगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज हुई है। जानकारी के मुताबिक रजत बेदी ने बीती शाम रात राह चलते एक शख्स को कार से टक्कर मार दी। हालांकि रजत घायल शख्स को छोड़कर भागे नहीं बल्कि कूपर अस्पताल लेकर गए, जहां घायल का इलाज किया जा रहा है।

पुलिस को दिए बयान में रजत ने बताया कि शख्स को उनकी कार से टक्कर लग गई थी।

रजत बेदी भारतीय फिल्म अभिनेता और टेलीविजन निर्माता हैं, जो कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके हैं। इन्हें कोई मिल गया (2003) के अपने राज सक्सेना के किरदार निभाने के कारण जाना जाता है। इसके अलावा ये चालीस से भी अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं। इनमें रक्त (2004), खामोश... खौफ की रात (2005) और रॉकी-दी रिबल (2006) हैं। रजत बेदी को कोई मिल गया, करन अर्जुन और हैलो कौन फिल्मों से पहचान मिली। वह जानी दुश्मन में सन्नी देओल और सुनील शेट्टी के साथ काम कर चुके हैं।

फिलहाल वे फिल्मी दुनिया से दूर हैं और बिजनेस करते हैं।


Next Story