मनोरंजन

जैकलीन फर्नांडिस की तस्वीर पर कमेंट करना मीका सिंह को पड़ा भारी, महाठग सुकेश ने कानूनी नोटिस भेजा

jantaserishta.com
5 Oct 2023 3:10 PM IST
जैकलीन फर्नांडिस की तस्वीर पर कमेंट करना मीका सिंह को पड़ा भारी, महाठग सुकेश ने कानूनी नोटिस भेजा
x
दी चेतावनी.
नई दिल्ली: जैकलीन फर्नांडिस ने हाल ही में हॉलीवुड एक्टर जीन-क्लाउड वान डेम के साथ फोटो शेयर की थी जिस पर मीका सिंह ने कमेंट किया था कि आप बहुत सुंदर लग रही हो और यह सुकेश चंद्रशेखर से तो बहुत बेहतर है। अब इस पर सुकेश की तरफ से उनके वकील ने मीका सिंह को नोटिस भेजा है जिसमें लिखा है कि आपके स्टेटमेंट से हमारे क्लाइंट के करेक्टर पर चर्चा हो रही है जिससे उनकी चुनौतियां और बढ़ रही हैं और उन्हें मीडिया ट्रायल का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने लिखा, 'हमारे क्लाइंट एक प्रतिष्ठित आदमी हैं और उनकी भारतीय फिल्म इंडस्ट्री, कई बिजनेस हाउस और पॉलिटिकल सर्कल में इज्जत है। ना सिर्फ भारत बल्कि विदेश में भी उनकी खास पहचान है। आप खुद इस इंडस्ट्री का हिस्सा हैं तो आप ये अच्छे से जानते होंगे कि अपना नाम बनाने के लिए कितना स्ट्रगल करना पड़ता है यहां। आपके स्टेटमेंट से ना सिर्फ हमारे क्लाइंट की इमेज बल्कि उनकी पर्सनल-प्रोफेशनल लाइफ पर भी असर पड़ा है।'
नोटिस में आगे लिखा है, 'आपको ये बताया जाता है कि आपने हमारे क्लाइंट को जानबूझकर बदनाम किया है। वह इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे इसलिए आप पर मानहानि का आरोप लगाया जाता है और भारतीय दंड संहिता के अनुसान 1860 की धारा 499/500 के प्रावधानों के तहत मुकदमा चलाया जा सकता है।'
नोटिस में मीका को माफी मांगने को कहते हुए लिखा गया है, 'मानहानि एक आपराधिक अपराध है जिसमें दो साल तक की जेल की सजा हो सकती है। इसके अलावा आपको यह भी सूचित किया जाता है कि आपका बयान हमारे क्लाइंट के व्यक्तित्व अधिकारों का भी उल्लंघन करता है। आपको निर्देशित दिया जाता है कि आप तुरंत हमारे क्लाइंट से माफी मांगे।'
बता दें कि ऐसा कहा जाता है कि जैकलीन और सुकेश रिलेशनशिप में रहे हैं। यह भी कहा गया था कि रिलेशनशिप के दौरान सुकेश ने जैकलीन को कई महंगे गिफ्ट्स दिए थे। हालांकि जैकलीन ने इस बारे में अब तक खुलकर बात नहीं की है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story