मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा की सलवार सूट पर कमेंट, फैंस ने बताया देसी लुक

Janta Se Rishta Admin
7 Nov 2021 3:01 PM GMT
प्रियंका चोपड़ा की सलवार सूट पर कमेंट, फैंस ने बताया देसी लुक
x

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर रेड फ्लॉरल सलवार सूट पहनकर बेहद स्टाइलिश फोटोशूट कराया है। इस फ्लॉरस सूट के बॉर्डर पर खूबसूरत मेटल वर्क है। इस लेटेस्ट लुक में प्रियंका चोपड़ा ने एनिमल प्रिंट स्लिंग बैग लिया हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने ब्लैक सनग्लासेस भी लगा रखे हैं। वहीं, गले में उन्होंने एक स्टाइलिश नेकलेस भी पहना हुआ है। प्रियंका चोपड़ा इस देसी लुक में सिजलिंग अंदाज में पोज देती दिखाई दे रही हैं। उनके आउटफिट के साथ-साथ एक्सेसरीज भी लुक में चार चांद लगा रही हैं। प्रियंका ने ये लुक मशहूर यू-ट्यूबर लिली सिंह की दिवाली पार्टी के लिए रखा था। इस लुक में उन्हें जमकर तारीफें मिल रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा के इस पोस्ट पर कई फैंस की ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं तो मिल ही रही हैं। इसके साथ ही कई सेलेब्रिटीज भी उनकी तारीफें करते नजर आ रहे हैं। प्रियंका इससे पहले अपने देसी अवतार के कारण सुर्खियों में रह चुकी हैं। उनका ये अंदाज फैंस को खूब पसंद आता है।


Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta